back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह के खिलाफ VIP कार्यकर्ताओं की बगावत, खोला मोर्चा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement
गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह (Gowdabouram MLA Swarna Singh) के खिलाफ वीआईपी कार्यकर्ताओं ने बगावत शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते कहा है,अपने दल के सदस्यों को (VIP workers revolt against Swarna Singh) नहीं देती हैं अहमियत। दूसरे दल के लोगों को सम्मान और अपने कार्यकर्ताओं का अपमान अब नहीं सहेंगे।
यह बगावत उस वक्त शुरू हुआ है जब जिला स्तरीय बैठक में वीआईपी ने राज्य के 24 विधान पार्षद सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की सरकार को दी खुली चुनौती दी है। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की रिपोर्ट…

जानकारी के अनुसार, वीआईपी की जिला स्तरीय बैठक बिरौल नगर पंचायत स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद बम्पर ने तथा मंच संचालन अबू जफर अंसारी ने किया।

बैठक के प्रारंभ में पार्टी के किरतपुर, गौड़ाबौराम, बिरौल, कुशेश्वरस्थान सहित कई प्रखंडों के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि गौड़ाबौराम के विधायक स्वर्णा सिंह जो वीआईपी से आते हैं। उनकी ओर से कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के बजाय दूसरे दल के लोगों को सम्मान देने का काम कर रही है।

साथ ही, क्षेत्र भ्रमण जैसे कार्यक्रम की सूचना एवं विकास योजना की जानकारी वीआईपी कार्यकर्ताओं को नहीं मिलना दुर्भाग्य पूर्ण है। वक्ताओं ने चेतावनी भरे लहजे कहा कि पार्टी के विधायक अपने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाएंगी तो आने वाले समय में क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिला के कार्यकर्ता उनके विरुद्ध मोर्चा खोलने में तनिक भी देर नहीं करेंगे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए का नाम लिए बगैर जमकर आलोचना करते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को अकेले चुनाव लड़ने को कहा। इससे वीआईपी को मानसम्मान नहीं देने लोग सबक सीख सकें। अंत में अध्यक्षीय संबोधन में विनोद बम्पर ने कहा कि जिसके बदौलत राज्य में सरकार चल रही है, उसे सम्मान नहीं मिलना पुरे निषाद समुदाय को नीचे दिखाने के बराबर है।

गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह के खिलाफ VIP कार्यकर्ताओं की बगावत, खोला मोर्चा
गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह के खिलाफ VIP कार्यकर्ताओं की बगावत, खोला मोर्चा

उन्होंने विधान पार्षद चुनाव में वीआईपी अपने बलबूते पर राज्य के सभी 24 सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक समय आयेगा जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी बिहार ही नहीं बल्कि देश अन्य राज्यों में अपना संगठन तैयार तो करेंगे ही साथ ही वे बिहार के मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

मौके पर महेश यादव, संजीव यादव, मनोज सहनी, कविता निषाद, उपेंद्र मुखिया, लालबाबू सहनी,वसी अख्तर, नरेश यादव, कैलाश सहनी सहित जिला के कई प्रखंडों के अध्यक्ष मौजूद थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें