back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर को मिले नौ नए राजस्व कर्मचारी, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण मुक्त अभियान में मिलेगी मदद

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बेनीपुर। अंचल कार्यालय में नव पदस्थापित नौ राजस्व कर्मचारी एवं दो पूर्व पदस्थापित राजस्व कर्मचारी के साथ अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा ने बैठक आयोजित कर उन्हें बधाई दी और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

पदस्थापित सभी राजस्व कर्मचारियों का हल्का आवंटित करते हुए उन्हें जनता की समस्या का स समय निदान के लिए तत्पर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि थोड़ा समय आप लोगों को प्रशिक्षण और सीखने में देना होगा जिससे कि राजस्व से संबंधित कार्य करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

इसमें अपने बड़े पदाधिकारी का हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज, पंजी संधारण, लोक शिकायत, अतिक्रमण, पर्चा आवंटन सहित अन्य कार्यों के प्रति विशेष रूप से सजग होकर जानकारी लेना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में लोकतंत्र के महापर्व में 3 बहनों का ' डेब्यू ', मनीषा, रौशनी और कविता ने पहली बार डाला वोट कहा - 'बहुत दिनों से था इंतजार'

इससे कि आम जनता का कार्य सुलभ होने के साथ-साथ आप लोग भी कम समय में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें । कार्य के प्रति लगन और जनता के प्रति जवाबदेही का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए ही उन्हें सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है।

और, राजस्व कर्मचारी के कमी के कारण आम लोगों को होने वाली समस्या कम समय में दूर किया जा सकता है। इसमें आप लोग प्रमुख अंग हैं। और, आपके सहयोग के लिए सभी पदाधिकारी हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान राजस्व अधिकारी रवि कांत कुमार, नाजिर श्याम बिहारी मिश्र सहित सभी नव पदस्थापित एवं पूर्व राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें