spot_img

Darbhanga News| सिंहवाड़ा के राधा गोविंद स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से धराया बाल श्रमिक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| सिंहवाड़ा के राधा गोविंद स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से धराया बाल श्रमिक| जहां, दरभंगा के सिंहवाड़ा में धावा दल ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के अभियान में आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में श्रम अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में (Child labor caught from Radha Govind Sweets and Restaurant in Darbhanga) धावा दल की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

- Advertisement -

Darbhanga News|धावा दल ने राधा गोविंद स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट सिंहवाड़ा से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया

जानकारी के अनुसार, इस दौरान धावा दल ने राधा गोविंद स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट सिंहवाड़ा से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। वहीं, उसे दरभंगा बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उसे बाल गृह में भेजा गया है। रखा गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| धावा दल टीम के संयोजक लक्ष्मण कुमार झा की अगुवाई में यह सब थे शामिल

जानकारी के अनुसार, धावा दल टीम के संयोजक के रूप में लक्ष्मण कुमार झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा, मनीष कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जाले, प्रयास संस्था से संदीप कुमार झा,नारद मंडल, अजय कुमार, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमूदार और पुलिस केंद्र दरभंगा से ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से पुलिसकर्मी शामिल थे।

- Advertisement -

Darbhanga News| श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया

धावा दल की टीम के द्वारा आज सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच की। वहीं, सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने का एक शपथ पत्र भरवाया। इस दौरान श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा। दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमंडल मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालयों में भी धावा दल संचालित किया जाएगा। बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL