spot_img

Darbhanga News| भट्ठी में सुलगी शहनाईं | मामा की शादी में आए 5 नौनिहाल भांजे झुलसे गैस की भट्ठी में…

हायाघाट के बच्चे| मामा की शादी में आए थे| यह हादसा, किसी भी समारोह के लिए बेइंतहा दर्द खुद समेट लेगा | खुशियों को गम में बदलते देर ना लगेगी| सबकुछ क्षण में फीका हो जाएगा| मगर, यहां सवाल उस सिस्टम से है, जो सुपर होने की कगार पर है| एम्स की राह पर है| मगर, हकीकत, एक बेड तक इसके पास नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की बात बेमानी है| और, दावे देखिए...| शर्मसार....भट्ठी में झुलसा सिस्टम|

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| भट्ठी में सुलगी शहनाईं| दब गई खुशियों की उल्लास। मच गई अफरातफरी। भाई की शादी में पहुंची दो बहनों के पांच नौनिहाल अपने मामा की शादी में आए खुशियों को सजाने। मगर, बंटोर की ताउम्र के लिए दर्द। जहां, 5 नौनिहाल छोटे-छोटे भांजे गैस की भट्ठी में झुलसकर डीएमसीएच में भर्ती हैं। सभी बच्चे…मामा की शादी में शामिल होने आए थे। मगर, गैस भट्ठी ने इनकी जिंदगी में फफुले फोड़ दिए…

- Advertisement -

Darbhanga News| हायाघाट के रमौली में शादी समारोह को लगी भट्ठी की बुरी नजर

जानकारी के अनुसार, जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के रमौली गांव में शादी समारोह जल रहे भट्ठी से उठी चिंगारी से पांच बच्चे झुलस गए है। घायल बच्चों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। डीएमसीएच में बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि 15 से 20 प्रतिशत बच्चे बर्न हुए है।

- Advertisement -

Darbhanga News| दूल्हे निर्मल कुमार की दोनों बहनों के पांच बच्चे झुलस गए, सीसीडब्ल्यू में लड़ रहे जिंदगी से

जानकारी के अनुसार भंगी रमौली गांव में अपने मामा की शादी समारोह शामिल होने बच्चों के झुलस जाने शादी का माहौल गमगीन हो गया है। घायल बच्चों में दूल्हे निर्मल कुमार की दोनों बहनों के पांच बच्चे झुलस गये। फिलहाल इन बच्चों का इलाज डीएमसीएच के सीसीडब्ल्यू में चल रहा है

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शिक्षा के दानवीर बाबू चंद्रधारी सिंह को दरभंगा ने किया याद, 130वीं जयंती पर CM कॉलेज में गूंजी उनकी गाथा!

Darbhanga News| समारोह में गैस की भट्ठी पर खाना बन रहा था…कमतौल से पहुंची बहना के लाडले

बताया जाता है कि भंगी रमौली में राम शंकर यादव के पुत्र निर्मल कुमार की शादी थी। शादी समारोह में श्री यादव की आई दो बहनें अपने बच्चों के साथ कमतौल थाना क्षेत्र के बगला खिरमा गांव से शरीक हुई थीं। समारोह में गैस की भट्ठी पर खाना बन रहा था। इसी दौरान गैस लीक करने की वजह से अचानक चूल्हे से आग के शोले उठने लगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में देसी चुलाई और नेपाली शराब का स्टॉक ध्वस्त! होम डिलीवरी करने जा रहे थे शराब तस्कर, पुलिस ने किया ऐसा हाल कि उड़ गए होश!

Darbhanga News| बच्चों को 15 से 20 फीसद बर्न

बगल में खेल रहीं संतोषी कुमारी (10), अभिषेक कुमार (06), ज्योति कुमारी (08), संपत कुमार (04) और नंदिनी कुमारी (10) झुलस गए। नंदिनी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया जबकि चार अन्य का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। यह जानकारी बच्चों की नानी पुनीता देवी ने डीएमसीएच में दी। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को 15 से 20 प्रतिशत बर्न है। बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

Darbhanga News| अब डीएमसीएच की लाचारी देखिए, पांच बेड, चार पर पहले से मरीज…रोते बच्चे

डीएमसीएच इमरजेंसी के सर्जरी परीक्षण कक्ष में आग से झुलसे मासूम बच्चों की मलहम-पट्टी कर ड्रेसिंग की गई। इस दौरान सभी बच्चे जोर-जोर से रोते रहे। इसके बाद सभी को इमरजेंसी विभाग के सीसीडब्ल्यू (सेंट्रल कैजुअल्टी वार्ड ) के कक्ष नंबर एक में शिफ्ट कर दिया गया। इस कक्ष में कुल पांच बेड लगे थे। इसमें से चार बेड पर इमरजेंसी के अन्य मरीजों का इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दहला देने वाली चोरी! आंगनबाड़ी सेविका के घर से 10 लाख के जेवर, नकदी और पोषाहार के कैश साफ! कैसे हुई भीषण चोरी की वारदात?

Darbhanga News| तीन बच्चों को एक बेड नसीब हुआ

इसलिए, तीन बच्चों को एक बेड नसीब हुआ। जबकि एक मासूम कई घंटे तक अपने स्वजन की गोद में ही रोता रहा। कमरे में लगे दो पंखों की धीमी गति के कारण मरीजों एवं स्वजन को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। बताया जाता है कि इस उमस पड़े वातावरण में झुलसे मासूम बिलखने लगे। जिसके बाद स्वजन हाथ पंखा खरीद कर लाए और झलने लगे तो मासूमों को राहत मिली।

Darbhanga News| यहां न तो बर्न विभाग है और ना ही विशेषज्ञ चिकित्सक

जानकारी के अनुसार, डीएमसीएच में आग से जले मरीजों के उपचार की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। यहां न तो बर्न विभाग है और ना ही विशेषज्ञ चिकित्सक। इसके अभाव में आग से झुलसे मरीजों का इलाज सर्जरी विभाग में अन्य मरीजों के साथ किया जाता है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि आग से झुलसे मरीजों को सबसे अधिक खतरा संक्रमण से होता है। इसलिए ऐसे मरीजों के इलाज की व्यवस्था एयर कंडीशनर माहौल में किया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! बिहार में 29 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन ट्रांसफर, ऐसे करें आवेदन

Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार ने शिक्षक स्थानांतरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। 29 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherTransfer

Lalu Yadav Health इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे पूर्व CM, अब कैसी है लालू की तबीयत? | कल जाएंगे दिल्ली

Lalu Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद वे घर लौट आए#LaluYadavHealth,#RJDNews,#PatnaNews

Bihar Stone Mining बड़ा फैसला! बिहार में पत्थर खदानों की अब ऑनलाइन नीलामी, DM के हाथ में कमान, आपकी जेब पर कितना % होगा...

Bihar Stone Mining: बिहार सरकार ने पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी खदानों की ई-नीलामी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में 25% की बढ़ोतरी#BiharNews,#StoneMining,#E_Auction

Bihar Teacher Transfer शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! बिहार में तबादलों का पूरा शेड्यूल आ गया, तुरंत देखें तारीखें |पूरी प्रक्रिया समझें

Bihar Teacher Transfer: बिहार के 5 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 जुलाई से शुरू होगी और 31#BiharTeacherTransfer,#EducationDepartment,#BiharNews