spot_img

दरभंगा में छठ से पहले बड़ा हादसा: 3 साल के बच्चे की डूबने से मौत, नहाय-खाय की खुशियां मातम में बदलीं

Darbhanga News: बिरौल के रोहार गांव में नहाय-खाय के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। खेलते-खेलते घर से निकले बच्चे की मौत ने सबको झकझोर दिया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। छठ महापर्व के नहाय-खाय के दिन बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार गांव में तीन साल के एक मासूम बच्चे की डबरे में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार गांव में घर के पास डबरे में डूबने से 3 वर्षीय बच्चे अंकित कुमार की मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया था। यह घटना शुक्रवार छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाए को हुई। मृतक अंकित कुमार उदगार मुखिया का बेटा था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे उदगार मुखिया का बेटा अंकित कुमार घर के पास खेलते-खेलते बाहर निकल गया। उसकी दादी रानी देवी छठ पूजा के नहाय-खाय की तैयारियों में व्यस्त थीं। इसी दौरान बच्चा घर के नजदीक बने डबरे की ओर चला गया, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| छठ की खुशियों में मातम: दरभंगा में ई-रिक्शा पलटा, दुकानदार की दर्दनाक मौत!तिलकेश्वर- खगड़िया मार्ग पर अनियंत्रित ' जिंदगी '

खेलते-खेलते घर से निकला और फिर नहीं लौटा

बच्चा जब काफी देर तक घर में नहीं दिखा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने डबरे में खोजबीन की। तभी अंकित जलीय घास (कचरी) में फंसा हुआ मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath Puja |छठ पूजा पर दरभंगा में बिजली विभाग का धांसू प्लान! 7 इलाकों में 59 कर्मी, तीन शिफ्टों में 24 घंटे कंट्रोल रूम ऑन | नोट कीजिए हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली से घर लौट रहे पिता, मां का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक अंकित कुमार अपने माता-पिता की तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता उदगार मुखिया रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, अंकित की मां बबली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों को संभालना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cyber Crime |दरभंगा में लड़की के प्राइवेट फोटो वायरल करने वाला बिरौल का ब्लैकमेलर कटिहार में धराया ! पढ़िए पूरी कहानी - मुझसे शादी करोगी?

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुखिया ने की मुआवजे की मांग

बिरौल थाना प्रभारी थानाध्यक्ष अमृतलाल बर्मन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस दुखद घटना के बाद गांव की मुखिया विमल देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल अनुग्रह राशि प्रदान करने की मांग की है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें कुछ आर्थिक संबल मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अररिया में खौफनाक! 30 हजार लिए, कहा ऑपरेशन हो गया, फिर बेटी की मौत, पिता ने खोली पोल

Araria Medical Negligence: अररिया के पलासी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर 30 हजार रुपये लेकर लापरवाही बरतने का#ArariaNews,#MedicalNegligence,#BiharCrime

Darbhanga Cyber Crime |दरभंगा में लड़की के प्राइवेट फोटो वायरल करने वाला बिरौल का ब्लैकमेलर कटिहार में धराया ! पढ़िए पूरी कहानी – मुझसे...

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा साइबर पुलिस ने एक बड़े एक्शन में लड़की के प्राइवेट फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले युवक को कटिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी कई महीनों से शादी का दबाव ब#DarbhangaCyberCrime,#BiharPoliceAction,#PhotoViralArrest

Bihar Politics| तेजस्वी का NDA पर ‘महा-हमला’: गिनाए 7 गंभीर आरोप, मैथिली ठाकुर को लपेटा ! फोड़ा मंत्री-विधायकों पर हत्या-जमीन कब्जाने का ठीकरा!

Bihar NDA Allegations: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में NDA सरकार के विधायकों और मंत्रियों पर 7 संगीन आरोप लगाए हैं। हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार, जमीन कब्जाने और अभद्र व्यवहार जैसे मा#BiharNDAAllegations,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

मोकामा MLA अनंत सिंह की बेटी कितनी पढ़ी-लिखी हैं? US में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद

Anant Singh Daughter: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी चर्चा में है। उनकी पढ़ाई रांची से दिल्ली तक हुई है, जबकि होने वाले दामाद ने अमेरिका से एमबीए किया है#AnantSingh,#BiharNews,#MokamaMLA