
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। एसएसपी अवकाश कुमार ने नगर थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद को निलंबित कर दिया हैं हालांकि नगर थानाध्यक्ष पद पर उन्होंने किसी को भी अभी तक थानाध्यक्ष मनोनीत नहीं किया हैं।
देशज टाइम्स की खबरों पर एसएसपी अवकाश कुमार की यह बड़ी कार्रवाई है। इसके लिए देशज टाइम्स टीम एसएसपी अवकाश कुमार का तहे दिल से सलाम करता है। क्योंकि, देशज टाइम्स पहले ही खबरों में लिखा था…जहां जाते हैं मदन प्रसाद वहीं पहुंच जाता है चोर, इतना ही नहीं, आज सुबह जब दरभंगा महाराज के भतीजे कुमार रत्नेश्वर सिंह के घर तीस लाख से अधिक की चोरी की खबर देशज टाइम्स ने प्रकाशित की, उसमें स्पष्ट लिखा…ये थानेदार के लायक नहीं हैं। इनके कार्यकाल में चोरों की चांदी है…एसएसपी अवकाश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर
शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी अवकाश कुमार चिंतित थे। थानाध्यक्ष लहेरियासराय में पद पर रहते हुए उनके कार्यकाल में कई तरह की चोरियां हुईं। इसके उद्भेदन में यह नाकामयाब हुए। मोटरसाइकिल की उतनी ही चोरी हुई जो उम्मीद से बाहर थी। यही नहीं, थाना के सामने एक दुकान में चोरी हुई।
इतना ही नहीं, इनके कार्यकाल में चोरी की घटनाओं में नया अजूबा इजाफा हुआ कि चोर खिड़की उखाड़कर घर में घुस जाता हैं। और, चोरी कर फ़रार हो जाता है। कई बड़ी-बड़ी चोरी की घटनाएं हुई। इसी तरह नगर थाना क्षेत्र में जब इनकी पोस्टिंग हुई तो ऐसा लग रहा था कि चोर इनके पीछे-पीछे उस थाना क्षेत्र में चला जाता है।
बीती रात तो दरभंगा महाराज के भतीजे कुमार रत्नेश्वर सिंह के जीएम रोड स्थित घर में खिड़की उखाड़ कर करीब 35 लाख रुपये की चोरी चोरों ने कर ली हैं। नगर और लहेरियासराय थाना क्षेत्र में इनके कार्यकाल में हुई चोरी का आंकलन किया जाय तो करीब डेढ़ करोड़ से ऊपर की चोरी कई घरों को मिलाकर हुई हैं। आखिरकार इनकी कार्यशैली से नाखुश होकर एसएसपी अवकाश कुमार ने इन्हें निलंबित कर दिया हैं।
एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि नगर थानाध्यक्ष को एसएसपी श्री कुमार ने निलंबित कर दिया हैं। लेकिन, अभी किसी थानेदार की पोस्टिंग नहीं की गई हैं। बताया जाता हैं कि आईजी के निर्देश पर इस निलंबन की कार्रवाई हुई हैं।







