मई,5,2024
spot_img

सीएम नीतीश पहुंचे दरभंगा, सदर में बाढ़, सहायता, व्यवस्था को आंखों से देखा, दिए कई निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

cm nitish ne punpun badh se prabhavit patna samet in jilon ka eriyal serve kiyaदरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा पहुंचे। सीएम श्री कुमार सीधे सदर प्रखंड गए। मखनाही  उच्च माध्यमिक विद्यालय मखनाही सीसो पश्चिमी में बने सामुदायिक किचन व बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए अन्य इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही सीएम श्री कुमार ने डीएम  डॉ. त्यागराजन एसएम से अबतक के इंतजामों के बारे में जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, सीएम श्री कुमार के साथ सरकार के वरीय अधिकारियों के अलावे प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम थी जो सदर प्रखंड के हालात जानने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना हुए। इस दौरान दरभंगा में बाढ़ राहत शिविरों व सामुदायिक किचन के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।श्री कुमार ने हवाई सर्वेक्षण कर दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। वहीं, सदर प्रखंड के शिशो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय, मखनाही में आवासित बाढ़ प्रभावित परिवारों के भोजन, आवासन, चिकित्सा व कोरोना से बचाव की व्यवस्था का अवलोकन किया।

आवासित स्थल भ्रमण के दौरान डीाएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मुख्यमंत्री को बताया, मध्य विद्यालय मखनाही के कुल 8 कमरों, जिनमें भू-तल के 6 एवं ऊपरी तल के 02 कमरे सम्मिलित हैं, में 14 बाढ़ प्रभावित परिवार के 56 लोग आवासित हैं। इनके लिए दोनों जून का भोजन, पेयजल, शौचालय, बिस्तर, प्रकाश, पंखा, चिकित्सा एवं साफ सफाई की सारी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Elections| 11 के कटे पत्ते, 23 में 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री ने हॉल में प्रवेश कर हाथ धोने की मशीन को देखा जो बाढ़ प्रभावित भोजन करने वाले लोगों के हाथ धोने के लिए बिहार सेवा समिति, दरभंगा व यूनिसेफ की ओर से लगवाया गया है। मशीन में पैर से पुश कर हैंडवाश करने की व्यवस्था की गयी है। इसमे बाएं पैर से पुश करने पर हैंडवाश लिक्विड निकलता है तथा दाएं पैर से पुश करने पर पानी निकलता है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

इस तरह आराम से हाथ को धोया जाता है। जिलाधिकारी ने मशीन के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस दौरान मध्य विद्यालय के हॉल में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा था, जिसका अवलोकन माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से खाने के बारे में भी पूछा।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय का भ्रमण कर सभी 8 कमरों में आवासित लोगों के लिए की गयी व्यवस्था का अवलोकन किया तथा आवासित लोगों से हालचाल पूछा। उन्होंने अपने हाथों से आवासित बच्चों को बिस्किट प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

 

भूतल के बरामदा में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में भी उपस्थित चिकित्सकों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव,आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी दरभंगा को कई निर्देश दिए।

इस अवसर पर खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह प्रधान सचिव भवन निर्माण विभाग चंचल कुमार, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन विभाग-सह-स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत,  संजीव हंस, सचिव, जल संसाधन विभाग मयंक वड़वरे, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, अजिताभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।Bihar Flood: दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे Cm नीतीश कुमार, प्रभावितों के लिए किए गए प्रबंधों का ले रहे जायजा

 

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें