spot_img

Darbhanga News| आखिर, गोदाम से निकला चावल किसका, कहां और क्यों जा रहा था‌?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| आखिर, गोदाम से निकला चावल किसका, कहां और क्यों जा रहा था‌? यह सवाल गंभीर हो गया है जहां, गोदाम से निकाला गया चावल कहां जा रहा था। सैदनगर मोहल्ले में ट्रक और जब्त 180 बोरा चावल का मामला, हर दिन नए तरीके से उलझता जा रहा है। इसे सुलझाने की कोशिश किसी भी स्तर पर ठोस मूर्त में दिख नहीं रहा। टालमटोल और टाइम पास की नीति से पूरा मामला धीरे-धीरे (Complicated case of rice seized in Darbhanga) बढ़ रहा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| कारण, प्वाइंट पर तहकीकात नहीं होकर, खानापूरी में ज्यादा वक्त जाया किया जा रहा

जहां, समुचित और ठोस कार्रवाई नहीं होने से कहीं पूरा मामला एकबारगी ठंडे बस्ते में ना चला जाए, इसकी आशंका बलबती होती जा रही है। कारण, प्वाइंट पर तहकीकात नहीं होकर, खानापूरी में ज्यादा वक्त जाया किया जा रहा, जहां इतने दिन बाद भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है कि आखिर, गोदाम से निकला चावल किसका,कहां और क्यों जा रहा था‌?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना है -कौन से फॉर्म भरें? बेनीपुर SDO मनीष कुमार झा का बड़ा ऐलान|अवैध कब्जों पर भी चलेगा डंडा! | पढ़िए -महिनाम घाट पुल और पहुंच पथ Big Update

Darbhanga News| बिहार राज्य खाद्य निगम के संवेदक अविनाश प्रसाद सिंह से स्पष्टीकरण पूछा गया था

दरभंगा के लहेरियासराय थाना की ओर से सैदनगर मोहल्ले से एक ट्रक पर 180 बोरा चावल जब्त करने के मामले में बिहार राज्य खाद्य निगम के संवेदक अविनाश प्रसाद सिंह से स्पष्टीकरण पूछा गया था। बिहार राज्य खाद्य निगम दरभंगा के जिला प्रबंधक मंजय कुमार ने बताया कि संवेदक की ओर से अब तक स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है। लेकिन, उम्मीद है कल तक जवाब मिल जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Jale Crime News |काली पूजा देख लौट रहे परिवार पर जानलेवा हमला, तलवार-चाकू-हथौड़े से वार, 5 की हालत गंभीर

Darbhanga News| पूछे जाने पर जिला प्रबंधक ने बताया

जिला प्रबंधक ने संवेदक को व्हाट्सएप के माध्यम से स्पष्टीकरण का पत्र भेजा था। इस तरह संवेदक की ओर से जवाब दिया जा सकता था। लेकिन, उन्होंने बताया कि दरभंगा के जिलाधिकारी को संवेदक की ओर से जवाब दिया गया है। पूछे जाने पर जिला प्रबंधक ने बताया कि संवेदक की ओर से क्या सफाई दी गई है, यह पत्र प्राप्ति के बाद हीं कुछ पता चल पाएगा। हालांकि, लहेरियासराय थाना की पुलिस चावल जब्ती मामले में हर दृष्टिकोण से तहकीकात कर रही है।

Darbhanga News| गोदाम का चावल लेकर जिले के तारडीह प्रखंड पहुंचकर

जानकारी के अनुसार, 27 मई 2024 को सासाराम से गोदाम का चावल लेकर जिले के तारडीह प्रखंड पहुंचकर चावल गोदाम में उतारने के बाद किन परिस्थिति में पंडासराय रामनगर आईटीआई कॉलेज के पास ट्रक पहुंचा। फिर वहां से 400 बोला में 180 क्विंटल चावल लेकर सासाराम जा रहा था। किसी व्यक्ति ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को सूचना दी की कालाबाजारी का चावल ट्रक से लेकर दरभंगा से अन्य जिला में जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हद हो गई! गांधीनगर- कटरहिया में जलजमाव से परेशान MSU सेनानी शादी का कार्ड लेकर नगर निगम पहुंचे, अब क्या होगा?

Darbhanga News| एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर

एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर लहेरियासराय थाने की पुलिस ने ट्रक पर लगे चावल को जब्त कर थाना ले आई। एसएफसी के मार्केटिंग मैनेजर राजेश कुमार के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज करवाया गया। लेकिन ट्रक ड्राइवर नितेश्वर राय, ट्रक मालिक व संवेदक पर मामला दर्ज करवाया गया। ट्रक ड्राइवर के अलावा ट्रक मालिक और संवेदक पर बिना नाम के मार्केटिंग ऑफिसर की ओर से मामला दर्ज करवाया गया। आखिर बिहार राज्य खाद्य निगम के सभी पदाधिकारी को क्यों नहीं मालूम कि गोदाम से निकाला चावल  कहां जा रहा था। हालांकि कोई पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar

खाटू श्याम से लौट रहे परिवार पर काल का साया! राजस्थान में कार – ट्रक की टक्कर में 9 की मौत| ड्राइवर को झपकी...

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय एसयूवी ट#RajasthanRoadAccident,#KotaAccident,#KhatuShyamPilgrims

रोहतास के मंदिर में चोरों का तांडव! माता के मुकुट संग हनुमान जी की आंखें भी चुराईं, इलाके में हड़कंप

Rohtas Temple Theft: रोहतास जिले के प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर में शनिवार देर रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने माता के सोने के मुकुट, हार और हनुमान जी की सोने की आंखें चुरा लीं, जिससे#RohtasNews,#TempleTheft,#BiharCrime