back to top
23 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| Jaley News| जाले रेफरल अस्पताल…Heat Stroke के बीच मरीज…Heat Wicket

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| Jaley News| जाले रेफरल अस्पताल…Heat Stroke के बीच मरीज Heat Wicket| जहां, प्रचंड गर्मी। उमस और तपिश की धधक से पूरा जाले झुलस रहा है। ऐसे में, बीमारियों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस भीषण गर्मी में ज्यादा हीट स्ट्रोक की चपेट (Crowd of patients gathered at Jale Referral Hospital in Darbhanga) में आ रहे हैं। यही वजह है कि जाले रेफरल अस्पताल में मरीजों की रफ्तार काफी बढ़ गई है।

Darbhanga News | Jaley News| शनिवार को जब देशज टाइम्स की टीम अस्पताल पहुंची

शनिवार को जब देशज टाइम्स की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां करीब सौ मरीज इलाजरत थे। इस दौरान महिलाओं की कई शिकायतें भी थी। महिलाएं अलग-अलग इलाज की सुविधा चाह रही थी। जहां, पुरूष को अलग और महिलाओं को अलग लाइन लगाकर अलग-अलग जगहों पर इलाज की सुविधा की मांग उठ रही थी। लेकिन, फिलहाल ऐसा संभव नहीं दिखा। सभी एक ही पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

Darbhanga News | Jaley News| इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 193 थी

जानकारी के अनुसार,इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 193 थी। ओपीडी के एक ही कक्ष में डॉ. फरहीन और आयुष चिकित्सक डॉ. अनवारुल हक, वहीं आयुष चिकित्सक डॉ. अनवारुल केवल पंजी में नाम पता लिखकर दवा दे रहे थे। इससे ओपीडी कक्ष के दरवाजे पर महिला-पुरुष मरीजों की भीड़ अस्त-व्यस्त् हो रही थी।

Darbhanga News | Jaley News| पुरुष मरीजों की बारी जल्दी-जल्दी आता देख धैर्य खोने लगीं थी महिला मरीज

पुरुष मरीजों की बारी जल्दी-जल्दी आता देख महिला मरीजों का धैर्य कम हो रहा था। महिला मरीजों की बारी आने में समय लगने से वह नाराज दिख रही थीं। पहले दिखाने को लेकर मरीज बीच-बीच में आपस में बहस करते दिखे।

Darbhanga News | Jaley News| काश! अलग-अलग कमरे में अगर दोनों चिकित्सक बैठते

मरीजों का कहना था कि अलग-अलग कमरे में अगर दोनों चिकित्सक बैठते तब इतनी भीड़ नहीं होती। वहीं,डॉ. फरहीन मरीजों का नाम पता पंजी में लिखने के पश्चात ऑनलाइन इंट्री भी कर रही थी। इसके बाद मरीजों को दवा अथवा परामर्श देती दिखीं।

Darbhanga News | Jaley News| दिक्कतों पर बात नहीं

पंक्ति में खड़े एक रोगी ने कहा कि महिला चिकित्सक अलग कमरे में महिलाओं को देखते वहीं पुरुष चिकित्सक दूसरे कमरा में पुरुषों को देखते तो अच्छा रहता। रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. विवेकानंद झा, अस्पताल प्रबंधक व स्वास्थ्य प्रबंधक दरभंगा बैठक में रहने की वजह से संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kamtaul News| नाबालिग बहन के साथ फुफेरे भाई ने किया दुष्कर्म, बनाया गर्भवती, दी बच्चे को जन्म मगर‌?
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें