spot_img

Darbhanga News: जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट और जांघ में लगी गोली, पढ़िए घात!

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दरभंगा का सेनापत मोहल्ला थर्रा उठा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, एक कारोबारी खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और अपराधी हवा में गोलियां लहराते हुए फरार हो गए थे। यह घटना शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।

- Advertisement -

मामला नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मोहल्ले का है, जहां शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान किला घाट निवासी सईद वसी अहमद के 38 वर्षीय पुत्र अनवर कमल उर्फ मोहम्मद गुड्डू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद गुड्डू वार्ड नंबर 21 स्थित मस्जिद से जुमे की नमाज अदा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

- Advertisement -

Darbhanga News: आखिर क्यों चली गोली?

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला दो पक्षों के बीच चल रहे लेनदेन के पुराने विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अनवर कमल इस विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहे थे। इसी प्रयास के क्रम में दूसरे पक्ष के एक युवक ने तैश में आकर उन पर गोली चला दी। एक गोली उनके पेट में और दूसरी जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले - 'मानवता के लिए योगदान दें'

गोली लगते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनवर कमल को तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस गोलीबारी की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है।

पुलिस ने शुरू की मामले की तफ्तीश

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “घायल व्यक्ति को गोली लगी है। गोली लगने का कारण क्या है, इसकी जांच की जा रही है।”

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने कई तरह के सैंपल एकत्र किए हैं। राजीव कुमार ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस घायल कारोबारी के होश में आने और उनका फर्द बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कौन हैं घायल कारोबारी मोहम्मद गुड्डू?

घायल मोहम्मद गुड्डू एक जाने-माने कारोबारी हैं। उनका एनएच-27 पर बिजली हॉट के पास ‘वाओ वाटर पार्क एवं रेस्टोरेंट’ नाम से एक बड़ा प्रतिष्ठान है। इसके अलावा वह अल्युमिनियम बीट का कारोबार भी करते हैं। उनकी सामाजिक सक्रियता भी रही है, जिस वजह से वह दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने गए थे, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...

Munger News: मुंगेर मनरेगा घोटाला की डकार… 13 साल बाद…3.74 लाख गबन करने वाला इंजीनियर पटना से गिरफ्तार

मनरेगा घोटाला: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया...

Darbhanga News: दरभंगा में Assault, दीवार में कील लगाने पर पड़ोसी बने दरिंदे, घर में घुसकर युवती को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Darbhanga Assault: दरभंगा में एक मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि...

Bhagalpur News: महिला अधिकार की चुनौतियों पर खुलकर बात… कॉमरेड ऊषा शर्मा की स्मृति पर गरमाई बहस, कटघरे में सरकार!

महिला अधिकार: कॉमरेड ऊषा शर्मा की 5वीं पुण्यतिथि पर भागलपुर में एक खास आयोजन...