मई,8,2024
spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Court News | दुष्कर्मी जीजा…नाबालिग को जीभर रौंदा, बनाया गर्भवती… शादी का झांसा, लुटती अस्मत को मिला… DNA से इंसाफ… POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Court News | दुष्कर्मी निकला जीजा…। नाबालिग को जीभर रौंदा। शादी का झांसा दिया। गर्भवती बनाया। लुटती अस्मत को लेकर बेचारी पंचायत गईं। मगर वहां भी झांसा। फिर…डीएनए से इंसाफ…जहां, POCSO के Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला आज सामने आया है।

Darbhanga News | Darbhanga Court News | साली से पत्ता चुनने के दौरान दुष्कर्म और फिर शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने

Darbhanga Court ने दुष्कर्मी जीजा…को नाबालिग साली से पत्ता चुनने के दौरान दुष्कर्म और फिर शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने और…फरेबी बन जाने की चालाकी का डीएनए से सच्चाई निकलने के बाद अब उसे दुष्कर्मी साबित कर दिया है। जहां, दुष्कर्मी जीजा को अब चार मई को सजा मिलेंगी।

Darbhanga News | Darbhanga Court News | मो. आफताब को दोषी करार, 4 मई से भुगतेगा लंबी सजा 

जानकारी के अनुसार, पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म में सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी स्व. इजहारुल हक के पुत्र मो.आफताब को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को अभियुक्त को भादवि की धारा 376(2)(n) और पॉक्सो ऐक्ट की धारा 6 में दोषी करार दिया है।

यह भी पढ़ें:  Jhanjharpur Lok Sabha Seat @7May | पुल नहीं, वोट नहीं..., Jhanjharpur के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

Darbhanga News | Darbhanga Court News | स्पेशल पीपी विजय कुमार ने बताया

न्यायालय ने दोषसिद्ध अभियुक्त का सजा अवधि निर्धारण के बिंदु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 4 मई की तिथि निर्धारित की है। इस केस में अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे स्पेशल पीपी विजय कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर 20 से 07 माह पहले दोपहर में पीड़ित नाबालिग बच्ची पत्ता चुनने गाछी गई थी। जहां रिश्ते के बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, शादी करने का झांसा देकर शारीरक संबंध बनाता रहा।

Darbhanga News | Darbhanga Court News | वह 6 माह की गर्भवती हो गई, फिर ये हुआ

चिकित्सीय जांच में वह 6 माह की गर्भवती पाई गई। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को सारी बातें बताई। गांव में पंचायत हुई। लेकिन,अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ। बाध्य होकर पीड़िता ने महिला थाना में कांड सं 85/20 दर्ज कराई। कोर्ट में इसका विचारण जीआर नं 63/20 के तहत चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive: 9 स्कूली टीमें फाइनल में

Darbhanga News | Darbhanga Court News | अभियुक्त 13 दिसंबर 21 से जेल में

अनुसंधान के दौरान पीड़िता के बच्चे और अभियुक्त का डीएनए जांच कराई गई, तो दोनों का डीएनए एक पाया गया। 28 दिसंबर 21 को पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र समर्पित किया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष से कुल 07 गवाहों की गवाही कराई गई तथा दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त 13 दिसंबर 21 से जेल में काराधीन है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Ghanshyampur News: थाना के सामने से बाइक लेकर गुजरना पड़ा महंगा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें