भीषण गर्मी में DM कौशल कुमार का एक्शन! गर्मी में नहीं थमे DM! दरभंगा के तटबंधों पर पहुंचे। खिरोई-शेरनिया-बागमती नदी तटबंधों पर! बाढ़ से पहले की बड़ी तैयारी शुरू। नदियों के तटबंधों पर देर तक चला औचक निरीक्षण।@दरभंगा,देशज टाइम्स।
तपती दोपहर में DM ने किया तटबंधों का ग्राउंड टेस्ट!
तपती दोपहर में DM ने किया तटबंधों का ग्राउंड टेस्ट! अधिकारियों को 15 जून तक मरम्मत का अल्टीमेटम। दरभंगा के सभी प्रमुख नदी तटबंधों पर बैरिकेडिंग और सैंडबैग के आदेश। बागमती से खिरोई तक DM का निरीक्षण! टूटे तटबंधों को लेकर दिए गए तत्काल मरम्मत के निर्देश@दरभंगा,देशज टाइम्स।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने भीषण गर्मी में किया तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
दरभंगा, देशज टाइम्स — दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को दोपहर की भीषण गर्मी के बावजूद जिले के विभिन्न नदियों के तटबंधों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कई अहम निर्देश दिए।
खिरोई और मोहिनी नदी के संगम स्थल तक पहुंचे डीएम
जिलाधिकारी ने सोहन स्थित खिरोई नदी के दायां एवं बायां तटबंध का निरीक्षण किया। वे नदी के निचले हिस्से में स्थित 10 फाटक तक पहुंचे और स्थिति का स्थलीय अवलोकन किया। मोहिनी और खिरोई नदी के जंक्शन पॉइंट का भी तकनीकी मूल्यांकन किया गया।
शेरनिया और बागमती नदी तटबंधों का भी निरीक्षण
शेरनिया नदी के तटबंधों पर रेन कट और चूहे के बिलों की मरम्मत 15 जून तक पूर्ण करने का निर्देश। बाढ़ नियंत्रण हेतु सैंड बैग स्टॉक, सूलिस गेट की सफाई और ग्रीसिंग-ऑयलिंग के आदेश दिए गए। बागमती नदी (किला घाट) के तटबंध और जमींदारी बांध की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
भारी वाहनों पर रोक और बैरिकेडिंग का निर्देश
खिरोई नदी के तटबंधों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने हेतु बैरिकेडिंग करने का निर्देश।दरभंगा शहरी क्षेत्र की प्रोटेक्शन वॉल की निगरानी और उसकी चौकसी बढ़ाने का भी आदेश दिया गया।
डीएम कौशल कुमार ने कहा – बाढ़ से पहले पूरी तैयारी रखें
“बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी हर कमजोरी की पहचान कर उसकी मरम्मत समय पर पूरी करें,”
— कौशल कुमार, जिलाधिकारी, दरभंगा
उन्होंने यह भी कहा कि क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत और मजबूती प्राथमिकता पर की जाए ताकि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से बचा जा सके। आज निरीक्षण के समय सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा, सहायक आपदा पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, ड्रेनेज के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।