spot_img

DARBHANGA GOOD NEWS बड़ी खबर! DMCH में 9 साल के मासूम की जिंदगी बची, दरभंगा को मिली सुपर स्पेशियलिटी सर्जरी की सौगात

Bihar DMCH: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग का नया ऑपरेशन थिएटर शुरू होते ही 9 वर्षीय बच्चे का जटिल ऑपरेशन सफल हुआ। यह पहल उत्तर बिहार के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar DMCH: आज 14 अगस्त 2026 को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पाँचवें तल पर बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के नए शल्य कक्ष का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 9 वर्षीय मो. हामिद का जटिल प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसने उत्तर बिहार के मरीजों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की राह खोल दी है।

- Advertisement -

DARBHANGA GOOD NEWS बड़ी खबर! DMCH में 9 साल के मासूम की जिंदगी बची, दरभंगा को मिली सुपर स्पेशियलिटी सर्जरी की सौगात

- Advertisement -

इस ऐतिहासिक शुभारंभ कार्यक्रम में दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त और DMCH रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष श हिमांशु कुमार राय तथा दरभंगा के जिला पदाधिकारी एवं समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार उपस्थित थे। इनके साथ सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.(प्रो) उमेश चन्द्र झा, DMCH के अधीक्षक डॉ. (प्रो) जगदीश चन्द्र, क्षेत्रीय अपर निदेशक व उप निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएँ, दरभंगा प्रमंडल, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो) संजय कुमार झा, निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो) हरि दामोदर सिंह, उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा और डॉ. कमरूद्दीन अंसारी सहित DMCH के कई वरिष्ठ व कनीय चिकित्सक, मातृकाएँ, परिचारिकाएँ और स्वास्थ्य प्रबंधक भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले में सड़क पर मौत का तांडव! एक दिन में 4 लोग घायल, एक की हालत नाजुक; पुलिस के होश उड़े

DARBHANGA GOOD NEWS बड़ी खबर! DMCH में 9 साल के मासूम की जिंदगी बची, दरभंगा को मिली सुपर स्पेशियलिटी सर्जरी की सौगात

जटिल ऑपरेशन सफल, बच्चे को मिला नया जीवन

बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के नए शल्य कक्ष में कार्य शुरू होते ही पहला ऑपरेशन 9 वर्षीय मो. हामिद का किया गया। हामिद पिछले आठ महीनों से दाहिनी जांघ में जलने के घाव से जूझ रहा था, जो ठीक नहीं हो रहा था। इस जटिल समस्या का समाधान प्लास्टिक सर्जरी टीम ने किया।

चिकित्सकों के अनुसार मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा ऑपरेशन के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में डॉ. मेराज अहमद और डॉ. राजेश कुमार (दोनों सहायक प्राध्यापक) तथा सीनियर रेजिडेंट डॉ. आसिफ अली ने यह सर्जरी की। निश्चेतना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) हरि दामोदर सिंह के साथ डॉ. रवि और डॉ. मनोज कुमार ने ऑपरेशन के दौरान आवश्यक चिकित्सा सहयोग प्रदान किया। इस सफल सर्जरी को बिहार DMCH की चिकित्सा सुविधाओं में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खुला 'अंतरिक्ष का द्वार'! Darbhanga तारामंडल बनेगा अंतरिक्ष विज्ञान का बड़ा केंद्र |ISRO की मिली स्वीकृति, मिथिला के युवाओं को मिलेगा Space Center से जुड़ने का मौका

DMCH में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का चरणबद्ध विस्तार

DMCH के अधीक्षक ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कुल आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। अस्पताल में विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाएँ चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि न्यूरो सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू में भी कार्य शुरू करने की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News रात के अंधेरे में बेनीपुर के इस गांव में भीषण आग! दर्जनों बकरियां जलकर राख, घर तबाह, परिवार बेघर!

अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही न्यूरो सर्जरी से संबंधित सेवाएँ भी मरीजों के लिए उपलब्ध होंगी। इन सेवाओं के क्रमिक विस्तार से दरभंगा और पूरे उत्तर बिहार के मरीजों को अब अत्याधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन | जानिए – कब से...

Bihar Sampark Kranti: दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर नया ठहराव मिला है। 19 अगस्त से लागू हो रहे इस फैसले से यात्रियों को आवागमन में सुविधा#BiharSamparkKranti,#KarpooriGram,#IndianRailways

प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह को अल्टीमेटम … बड़ा हमला : कहा – ‘ज्यादा ‘अनाप-शनाप’ बोले तो पूरी आपकी पूरी कुंडली खोल दूंगा, रिटायरमेंट...

Prashant Kishor: जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को खुली चुनौती दी है। उन्होंने गिरिराज सिंह पर जाति की राजनीति करने, गंभीर मुद्दों पर चुप रहने और अप#PrashantKishor,#GirirajSingh,#BiharPolitics

Darbhanga News दरभंगा सीएम साइंस कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन! दिनेश – खालिद – विश्व दीपक – सतेंद्र – अभय की नई...

Darbhanga News: दरभंगा के सी. एम. साइंस कॉलेज में स्थायी शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को महाविद्यालय के सभी स्थायी शिक्षको#DarbhangaNews,#CMScienceCollege,#TeacherAssociation

Bihar Politics बड़ा उलटफेर! प्रशांत किशोर बने बांकीपुर के MLA, BJP के गढ़ में लगाई सेंध, अब 17 अगस्त को क्या होगा?

Patna News: प्रशांत किशोर 17 अगस्त को बिहार विधानसभा में बांकीपुर के विधायक के रूप में शपथ लेंगे। यह उनकी पहली चुनावी जीत है, जिसमें उन्होंने भाजपा के दशकों पुराने गढ़ को ध#PrashantKishor,#BiharPolitics,#BankipurByElection