spot_img

Darbhanga Ganja Seize दरभंगा में पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की ‘मौत’, कार से हो रही थी सप्लाई; दो अंतरजिला तस्कर दबोचे गए

Darbhanga Ganja Seize: बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पटना के मद्य निषेध विभाग ने दरभंगा के एकमी घाट से 154 किलो गांजा पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Ganja Seize: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार में नशे के कारोबार पर दरभंगा पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने बड़ी चोट की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 154 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इस बड़ी खेप की बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga Ganja Seize दरभंगा में पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की 'मौत', कार से हो रही थी सप्लाई; दो अंतरजिला तस्कर दबोचे गए

- Advertisement -

यह कार्रवाई पटना के मध्य निषेध विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। उन्हें गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तस्करों का पीछा किया। दरभंगा के एकमी घाट के पास कार से ले जाए जा रहे गांजा को पकड़ने में सफलता मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

वैशाली के दो तस्कर दबोचे गए

गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर वैशाली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में राकेश नामक एक व्यक्ति को इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस अब राकेश की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है।

पटना के मद्य निषेध विभाग की टीम और बहादुरपुर थाना पुलिस के सहयोग से यह बड़ी सफलता मिली है। जब्त किए गए गांजा और गिरफ्तार तस्करों को बहादुरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नशे के खिलाफ अभियान तेज

इस बड़ी कार्रवाई से यह साफ है कि बिहार में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी राज्य में सक्रिय बड़े ड्रग्स रैकेट की ओर इशारा करती है। पुलिस और संबंधित विभाग इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इस कार्रवाई से न केवल नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा गया है, बल्कि समाज को भी एक बड़ा संदेश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Update बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र | बिहार में अब बढ़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने बताया...

Bihar Weather Update: बिहार में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 16-17 अक्टूबर के बाद ठंड में तेजी से वृद्धि होगी और तापमान गिरेगा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का दिख #BiharWeather,#WeatherUpdate,#ColdWave

Bihar Graduate Election नीतीश कुमार के बेटे निशांत को पिता का आशीर्वाद: बिहार स्नातक चुनाव में झोंकेंगे पूरी ताकत!

Bihar Graduate Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर प्रचार मैदान #BiharGraduateElection,#NishantKumar,#JDUCampaign

जमुई में अ-मंगल – पूजा से लौट रही बच्चियों को ट्रक ने रौंदा! दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jamui Accident News: जमुई में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पूजा से लौट रही दो मासूम बच्चियों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रो #JamuiNews,#BiharAccident,#RoadSafety

पटना में AISA का बड़ा मार्च, DM-SSP ने दी सख्त चेतावनी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस!

Bihar AISA Protest: पटना में AISA के छात्र-युवा संगठनों के लोक भवन मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीएम और एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी दी है। #BiharAISAProtest,#PatnaNews,#LokBhawanMarch