
Darbhanga News: बुधवार की शाम जब बाजार की रौनक अपने शबाब पर थी, तब कौन जानता था कि एक धमाका इस पूरी तस्वीर को चीख-पुकार में बदल देगा। दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में एक छोटा सा गैस सिलेंडर मौत का गोला बनकर फटा और कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया।
Darbhanga News: दरभंगा में बाजार के बीच फटा सिलेंडर, धमाके से मची भगदड़, कई लोग गंभीर रूप से घायल
दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र स्थित उसमामठ गांव में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अवैध छोटे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान हुआ, जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, उसमामठ चौक पर बजरंग बली मंदिर के पास हर बुधवार को हाट लगता है। यहीं पर एक दुकानदार 5 लीटर वाले छोटे सिलेंडर पर मूढ़ी-कचरी जैसे खाद्य पदार्थ बनाकर बेचता था। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में पहले से ही रिसाव हो रहा था, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जलाने के करीब 20 मिनट बाद ही यह भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आसपास के कई लोग आ गए।
Darbhanga News: धमाका इतना भीषण कि 30 फीट हवा में उछल गया सिलेंडर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि गैस सिलेंडर करीब 30 फीट ऊपर हवा में उछलकर नीचे गिरा। विस्फोट की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटों ने पास के आम के पेड़ और फसलों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे भी झुलस गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी पहचान पतोर थाना क्षेत्र के पनसिहा निवासी हीरा देवी (60) और उनकी पुत्री मेनका कुमारी (13), पेठियागाछी निवासी डुमनी देवी (55), लालू साह (60) और उनके पुत्र चंदन साह (20) के रूप में हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
ग्रामीणों में दिखा आक्रोश, प्रशासन से जांच की मांग
घटना के काफी देर बाद तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इलाके में अवैध और जर्जर सिलेंडरों का इस्तेमाल धड़ल्ले से होता है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता। यह गैस सिलेंडर विस्फोट उसी लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।






