spot_img

Darbhanga Campus Placement Drive: ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 25 हजार तक की सैलरी के साथ पाएं नौकरी का सुनहरा मौका

spot_img
- Advertisement -

Campus Placement Drive: दरभंगा के युवाओं के लिए खुशखबरी की लहर दौड़ पड़ी है, क्योंकि अब नौकरी की तलाश खत्म होने वाली है। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), दरभंगा के परिसर में 17 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से एक विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र के तकनीकी रूप से कुशल युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोलने जा रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga Campus Placement Drive में कौन सी कंपनियां दे रही हैं मौका?

इस भर्ती अभियान में दो प्रतिष्ठित कंपनियां – जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और चंदन स्टील लिमिटेड, बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी। जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पेरोल: टीम लीज सर्विस लिमिटेड) द्वारा फील्ड टेक्निशियन और सुपरवाइजर के 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनके पास किसी भी ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये सीटीसी के साथ 2,000 रुपये कन्वेंस और इंसेंटिव भी प्रतिमाह दिया जाएगा।

- Advertisement -

वहीं, चंदन स्टील लिमिटेड (उंबरगांव, गुजरात) भी इस रोजगार मेला में हिस्सा ले रही है। कंपनी द्वारा सीएनसी ऑपरेटर के 100 पद, आईटीआई फिटर के 20 पद, इलेक्ट्रीशियन के 12 पद और टर्नर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई (सभी ट्रेड), डिप्लोमा और बी.टेक पास पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कमतौल में लगा 'महिला स्वास्थ्य शिविर': कारीगर महिलाओं का हुआ निःशुल्क चेकअप, जानें पूरी जानकारी

जानें किस पद के लिए मिलेगी कितनी सैलरी

चंदन स्टील लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों के लिए आकर्षक वेतन की पेशकश की जा रही है। कंपनी द्वारा सीएनसी ऑपरेटर के लिए चयनित उम्मीदवार को 20,000 रुपये प्रतिमाह, आईटीआई ट्रेडर्स के लिए 18,500 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा (जूनियर इंजीनियर) के लिए 22,000 रुपये प्रतिमाह और बी.टेक पास उम्मीदवार को 25,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके अलावा, कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, हॉस्टल और भोजन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

इंटरव्यू में जाते समय इन दस्तावेजों को न भूलें

इस महा-अभियान में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार के लिए पूरी तैयारी के साथ आएं। संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने होंगे ताकि चयन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:

  • अपडेटेड बायोडाटा (Updated Biodata)
  • सभी शैक्षणिक अंक पत्र एवं प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
यह भी पढ़ें:  DARBHANGA POLICE पर हमला: होली में उपद्रवियों ने किया था अटैक, सिंहवाड़ा से 4 और गिरफ्तार

किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार सीधे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैदिक जागृति मंच ने सुल्तानगंज में आयोजित किया ऐतिहासिक रक्तदान शिविर, सफल रहा यह पुनीत कार्य

Blood Donation Camp: भागलपुर के सुल्तानगंज में वैदिक जागृति मंच द्वारा एक अनूठी पहल...

Bhagalpur Murder: खेत में सोए किसान को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

Bhagalpur Murder: बिहार के भागलपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Bhagalpur Crime: किसान परिवार से रंगदारी, दबंगों ने पीटा, 6 लोग गंभीर घायल, पढ़िए

Bhagalpur Crime: बिहार के भागलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सूबे...

Darbhanga में ताबड़तोड़ एक्शन, एक और आरोपी सलाखों के पीछे

Darbhanga से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने शराब मामले में...