मई,4,2024
spot_img

दरभंगा में कोरोना से जंग शुरू, आम लोग अब हराएंगें,DM ने कहा, हम सफलता के साथ आगे बढ़ेंगे

spot_img
spot_img
spot_img

खास बातें
टीका लेने वालों में रहा उत्साह का माहौल
अवलोकन में टिका लेने वाले पूर्णतः सामान्य दिखें

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। पूरे विश्व को अपनी प्रकोप के चपेट में लेने वाला कोविड-19 (कोरोना वायरस) से बचाव व सुरक्षा के लिए इजाद किये गए टीका का आज आम लोगों में प्रयोग बिल्कुल सफल दिखा। अवलोकन कक्ष में सभी सामान्य दिखें।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने अपने कर-कमलों से डी.एम.सी.एच. के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र का फीता काटकर दरभंगा जिले में टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएमसीएच. के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार गुप्ता को वहाँ पहला टीका लगाया गया। इसके बाद दूसरा टीका लगवाने वाले वहीं के डॉ. ओम प्रकाश रहें एवं तीसरा टीका डीएमसीएच के स्टोर कीपर मो0 इब्राहिम को लगाया गया। लगभग 30 मिनट तक वे तीनों ऑब्जर्वेशन में रहें और वे तीनों बिल्कुल सामान्य दिखें। इस अवसर पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उत्सव का माहौल रहा। टीका लेने वालों की कतार लगी रही।

इस अवसर पर संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री द्वारा एवं बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। दरभंगा में कोरोना से जंग शुरू, आम लोग अब हराएंगें,DM ने कहा, हम सफलता के साथ आगे बढ़ेंगेदरभंगा में डी.एम.सी.एच. से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके समक्ष तीन लोगों को टीका लगाया गया, वे तीनों ऑब्जर्वेशन में बिल्कुल सामान्य दिखें। इस तरह कोविड-19 का टीका सफल रहा। जिस वायरस से हम विगत 08 महीने से परेशान थे, जीवन की गतिविधियाँ असामान्य हो गयी थीं, अब खुशी है कि इस टीकाकरण के बाद हम पुनः सामान्य जीवन में लौट जाएंगे। लेकिन, अभी भी कोविड-19 से सुरक्षा व बचाए के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते रहना जरूरी है। मास्क, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना है। क्योंकि, प्रथम टीकाकरण के बाद पुनः 28 वें दिन उसी व्यक्ति को दूसरी बार टीका लगाया जाएगा और उसके 15 दिनों के बाद उस व्यक्ति के शरीर में पूर्णतः कोरोना का प्रतिरोधक क्षमता तैयार होता है। इसलिए सुरक्षा के उपाय अभी जरूरी है।दरभंगा में कोरोना से जंग शुरू, आम लोग अब हराएंगें,DM ने कहा, हम सफलता के साथ आगे बढ़ेंगे

उन्होंने कहा कि आज प्रथम चरण के टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य संस्थाओं के सफाई कर्मी, एम्बुलेंस चालक एवं चिकित्सकों का टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरे चरण में फ्रन्ट लाईन वर्कर, जिनमें नगर निकाय के सफाई कर्मी, पुलिस बल, सेना के जवान, राजस्व एवं ग्रामीण विभाग के कर्मियों/पदाधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर वाले एवं समस्याग्रस्त लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जल्द ही आम लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | पहले FACEBOOK पर प्यार, छोड़ गईं घर-बार...चली साजन के द्वार...रचाई भागकर मंदिर में शादी... Madhubani का दुल्हा, Darbhanga की दुल्हन...आशीर्वाद में एक SHARE ↗️, दो LIKE ♥️

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में दरभंगा के 10 सत्र स्थलों (टीकाकरण केन्द्र) पर टीकाकरण किया जा रहा है। प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्हें मैसेज भेजा जा चुका है, जो छूट जाएगे, उन्हें बाद में बेहद अफसोस होगा, इसलिए लोगों से अपील है कि वे अपना टीकाकरण निश्चित रूप से करा लें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga PM Modi Live| दरभंगा "राज" से Madhubani, Jhanjharpur, Samastipur, Ujiarpur तक "मैदान" साध गए पीएम मोदी

इस अवसर पर डी.एम.सी.एच. के प्राचार्य डॉ. एच.एन. झा, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र, डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. वाशव राज, यू.एन.डी.एफ. के पंकज कुमार, यूनिसेफ के ओंकार चन्द्र व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी दूसरे टीकाकरण केन्द्र पारस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहाँ सुधाकर मिश्र, अजय कुमार दुबे एवं विजय कुमार पासवान को टीका लगाया जा चुका था। वे अवलोकन कक्ष में बिल्कुल सामान्य रूप से बैठे थे।

जिलाधिकारी डॉ.एसएम ने वहाँ की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा अवलोकन कक्ष में कुर्सी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी मौजूद थे।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तीसरे टीकाकरण केन्द्र आर.बी. मेमोरियल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहाँ रूबी, लाल बाबु यादव और अर्पणा कुमारी को टीका लगाया जा चुका था। वे सभी अवलोकन कक्ष में सामान्य रूप से बैठे थे। जिलाधिकारी ने वहाँ की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस पर अवसर उपरोक्त सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।दरभंगा में कोरोना से जंग शुरू, आम लोग अब हराएंगें,DM ने कहा, हम सफलता के साथ आगे बढ़ेंगे

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | पहले FACEBOOK पर प्यार, छोड़ गईं घर-बार...चली साजन के द्वार...रचाई भागकर मंदिर में शादी... Madhubani का दुल्हा, Darbhanga की दुल्हन...आशीर्वाद में एक SHARE ↗️, दो LIKE ♥️

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें