spot_img

Darbhanga: SDO उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में न्यास कर्मियों की बैठक, दिए निर्देश

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga : न्यास समिति के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती की अध्यक्षता में न्यास कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें एसडीओ श्री भारती ने न्यास के वित्तीय लेन देन में पूर्व से चले आ रहे सचिव और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए कहा कि अब न्यास के सभी वित्तीय लेन देन अध्यक्ष और सचिव के हस्ताक्षर से होगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने आम श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले मंदिर में सहयोग राशि संग्रह के लिए मंदिर के प्रवेश एवं निकास द्वार पर अलग-अलग काउंटर लगाने का निर्देश दिया। काउंटर पूरे सावन महीना तक रहेगा। उन्होंने शेष बचे सोमवारी में श्रद्धालुओं को सुविधा की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने का सलाह दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education बच्चों की पढ़ाई में आएगा बड़ा बदलाव! जाले के प्रधान शिक्षकों को मिला खास प्रशिक्षण, जानें क्या होगा फायदा

 

न्यास समिति अध्यक्ष श्री भारती ने शिव गंगा घाट स्थित धर्मशाला का जांच कर मौके पर उपस्थित पूर्वी सीओ गोपाल पासवान और न्यास कर्मियों से कहा कि धर्मशाला जर्जर हो चुकी है।इसका उपयोग करना खतरा से खाली नहीं है।

 

उन्होंने तत्काल इसे सील करने का निर्देश दिया। साथ ही इसे अविलंब तोड़ कर नया सिरे से निर्माण करने की आवश्यकता बताई। इसके लिए पर्यटन विभाग से पत्राचार करने की बात कही। मौके पर न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा, सचिव बिमल चंद्र खाँ, कोषाध्यक्ष चन्द्रवली यादव उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG