back to top
26 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga के बंदर जाएंगें जंगल में, आतंक बस 90 दिन और… खत्म!

बंदरों से परेशान दरभंगा के लोगों के लिए खुशखबरी! नगर निगम ने बनाई योजना। दरभंगा में बंदरों के खिलाफ एक्शन! 90 दिनों में शहर होगा मुक्त। नगर निगम की विशेष समिति को मिला टास्क। समिति की रणनीति तैयार। शहर से बंदरों का आतंक जल्द होगा खत्म। दरभंगा में बंदरों के खिलाफ एक्शन शुरू! क्या है कार्ययोजना, कैसे होंगे बंदर पिजड़ों में बंद...फिर जाएंगें जंगल...पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

प्रभास रंजन। Darbhanga | शहर में बंदरों के आतंक (Monkey Menace) और सड़कों पर आवारा पशुओं (Stray Animals) की समस्या को देखते हुए दरभंगा नगर निगम (Darbhanga Municipal Corporation) ने इस मुद्दे पर तीन पार्षदों की एक विशेष समिति का गठन किया है।

नगर निगम की सामान्य बैठक (General Meeting) में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया, जिसके बाद नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने इस समस्या के समाधान के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया

समिति में कौन-कौन शामिल?

इस समिति में तीन पार्षदों को नामित किया गया है –
नफीसुल हक रिंकू (पार्षद, वार्ड नंबर 31)
नवीन सिन्हा (पार्षद, वार्ड नंबर 21)
मुकेश कुमार महासेठ (पार्षद, वार्ड नंबर 12)

यह भी पढ़ें:  Darbhanga-Muzaffarpur NH-27 पर प्रिंस की हत्या, Maithi Toll Plaza गाछी की मिस्ट्री, आखिर हुआ क्या था?

90 दिनों में होगा समाधान, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

📌 समिति ने निर्णय लिया कि बंदरों को पकड़ने और स्थानांतरित करने का कार्य अधिकतम 90 दिनों में पूरा किया जाएगा।
📌 6 मार्च से ही संबंधित विभागों को पत्राचार शुरू करने का निर्णय लिया गया।
📌 नवीन सिन्हा को अधिकृत किया गया है कि वे वन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर इस कार्य को आगे बढ़ाएं।

बंदरों को जंगल में सुरक्षित स्थानांतरित किया जाएगा

बंदरों को पकड़ने के बाद कहां छोड़ा जाएगा, यह पहले से तय किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी (DM) के माध्यम से जानकारी लेकर एजेंसी को निर्देश दिए जाएंगे।
शहर से बंदरों को हटाने का कार्य ‘Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960’ और ‘Wildlife Protection Act, Section 12 (BB)’ के तहत होगा।
बंदरों को बिना किसी शारीरिक क्षति (Without Harm) के जंगल में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के युवाओं के लिए Top Companies में Internship का सुनहरा मौका! जानें डिटेल्स

वन विभाग से लेनी होगी अनुमति

🔹 नगर निगम वन विभाग (Forest Department) को इस समस्या की गंभीरता से अवगत कराएगा।
🔹 शहर में बंदरों के कारण हुई दुर्घटनाओं के नाम, पते और वार्ड की सूची तैयार की जा रही है ताकि इसे आवेदन में संलग्न किया जा सके।
🔹 मार्च माह में वन विभाग को प्रमाण सहित आवेदन सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga की Laheriasarai Police को दोहरी सफलता, कुर्की... सरेंडर, हथियार, शराब...के साथ नया FIR

समिति का आश्वासन – 90 दिनों में मिलेगा समाधान

अगर वन विभाग से अनुमति मिल जाती है, तो 90 दिनों के भीतर दरभंगा शहर को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। समिति ने इस कार्य को टाइमबाउंड (Time-Bound) तरीके से करने का निर्णय लिया है।

📌 दरभंगा में नगर निगम द्वारा उठाए गए इस कदम से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

📢 ताजा अपडेट के लिए DeshajTimes.com से जुड़े रहें।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें