
DARBHANGA NEWS-नेट के बेस्ट संजीत, उपलब्धि से संस्कृत जगत गौरवान्वित, हमें भी गर्व
मुख्य बातें- नेट परीक्षा-2019 में संस्कृत के छात्र संजीत कुमार राम ने पायी सफलता
- विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग ने संजीत को किया सम्मानित
दरभंगा, देशज न्यूज (Deshaj News)। सीएम कॉलेज दरभंगा संस्कृत विभाग, के पूर्व छात्र व पांता, सोनकी, दरभंगा के स्व. गणेशी राम व शांति देवी के पुत्र संजीत कुमार राम ने प्राध्यापक पात्रता परीक्षा (नेट-दिसंबर,2019) में सफलता पाई है। इस सफलता से उनके गांव-समाज व सीएम कॉलेज, विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग व मिथिला शोध संस्थान में प्रसन्नता है।
- Advertisement -मिली प्रेरणा, बढ़े आगे
जानकारी के अनुसार, संजीत आईकॉम पास कर डॉ. आरएन चौरसिया की प्रेरणा से सीएम कॉलेज, दरभंगा में नामांकन लेकर संस्कृत प्रतिष्ठा प्रथम श्रेणी से 2013 में उत्तीर्ण होकर मिथिला शोध संस्थान,कबराघाट से स्नातकोत्तर प्रथम श्रेणी से पास हुए। वर्तमान में डॉ. देवनारायण यादव के निर्देशन में शोधरत हैं।
आज विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में शिक्षकों व छात्रों ने संजीत की इस सफलता पर उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर हौसला अफजाई किया। संजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु डॉ. देवनारायण यादव, प्रो. रामनाथ सिंह, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. जयशंकर झा,छोटे सदाय व अपनी मां शांति देवी, भाई महेंद्र राम व रंजीत राम को दिया।
DARBHANGA NEWS-नेट के बेस्ट संजीत, उपलब्धि से संस्कृत जगत गौरवान्वित, हमें भी गर्व
जल्द बनें संजीत प्राध्यापक यही हमारी कामना : प्रो. जीवानंद
विभागाध्यक्ष प्रो. जीवानंद झा ने पूरे विभाग की ओर से संजीत को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई, यथाशीघ्र प्राध्यापक पद पर चयनित होकर संजीत अपने परिवार-समाज व विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेंगे। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन सिंह ने कहा, संजीत कुमार राम का प्रतिष्ठित परीक्षा नेट में सफलता प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है, जो अन्य नेट के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
शुरू से ही दिखी प्रतिभा, बढ़े आगे : डॉ. आरएन चौरसिया, सफलता से डॉ. देवनारायण भी गदगद
मिथिला शोध संस्थान के निदेशक डॉ. देवनारायण यादव ने कहा,मेरे पर्यवेक्षण में शोधरत संजीत की सफलता से हम लोग गौरवान्वित हुए।
डॉ.आर एन चौरसिया ने कहा, संजीत शुरू से ही परिश्रमी और मिलनसार छात्र रहे हैं। ये संभवतः अनुसूचित जाति में दरभंगा में रहकर संस्कृत विषय से नेट करने वाले प्रथम छात्र हैं। अच्छे शैक्षणिक योग्यता के कारण संजीत का चयन शीघ्र ही संस्कृत प्राध्यापक के रूप में हो जाएगा।
सफलता से संस्कृत जगत गौरवान्वित :डॉ. जयशंकर झा
डॉ. जयशंकर झा ने कहा, संजीत की सफलता से संस्कृत जगत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ये अपनी शोध परियोजना पूरा करते प्राध्यापक बनकर समाजसेवा करेंगे। डॉ. संजीत कुमार झा ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा, ये संस्कृत के विकास में प्रयासरत रहेंगे, क्योंकि यह सिर्फ रोजगार ही नहीं,बल्कि आचार-विचार की भी भाषा है।
नेट छात्रों के लिए प्रेरक बने रहेंगे संजीत : डॉ. ममता
डॉ. ममता स्नेही ने आशा व्यक्त करते कहा, संजीत संस्कृत के विकास और संवर्धन के लिए तत्पर रहते हुए दूसरे नेट छात्रों के लिए प्रेरक बने रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. मंजू कुमारी,डॉ. योगेंद्र महतो, कमलेश कुमार महतो, योगेंद्र पासवान, अजय कुमार राम, अमरजीत कुमार राम, विपुल कुमार सहित अनेक शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
DARBHANGA NEWS-नेट के बेस्ट संजीत, उपलब्धि से संस्कृत जगत गौरवान्वित, हमें भी गर्व


DARBHANGA NEWS-




You must be logged in to post a comment.