back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में डीएम-एसएसपी ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट अधिकारियों को किया सम्मानित

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा देशज टाइम्स। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए कई अदृश्य हाथ दिन-रात एक कर देते हैं। उन्हीं कर्मयोगियों को सम्मान देने का अवसर आया दरभंगा में। बिहार चुनाव: इस बार के बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथरड्डी जलरड्डी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में डीएम-एसएसपी ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट अधिकारियों को किया सम्मानित

बिहार चुनाव में कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान

दरभंगा, 14 दिसंबर 2025 – दरभंगा समाहरणालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी आवास पर किया गया। इस समारोह में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथरड्डी जलरड्डी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) और बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान सराहनीय प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिव गोपाल मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती सपना गौतम मेश्राम थीं। व्यय प्रेक्षक श्री प्रभात दंडोतिया और श्री वरू वौरू श्रीधर विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अधिकारियों की पूर्ण निष्ठा और समर्पण की भावना अत्यंत सराहनीय है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए इन अधिकारियों को सम्मानित किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LPG Gas Crisis: देश में चूल्हा जलने को तरसे...! गहराया LPG Gas Crisis, क्या सरकार जनता से सच छिपा रही है...झूठ बोल रही है?

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी अधिकारियों से भविष्य में भी इसी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम और बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निर्वाची पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, एसडीपीओ, निर्वाची पदाधिकारी, वरीय अधिकारी, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी और जिला स्तर के सभी अधिकारीगणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इन सभी ने इस चुनौती भरे कार्य को स्वीकार किया और उसे बखूबी निभाया।

उन्होंने आगे कहा कि समूची प्रक्रिया को जिस शुद्धता और पवित्रता से निभाया गया है, वह काबिले तारीफ है। यह इतना बड़ा कार्य था, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन अधिकारियों की अच्छी तैयारी के कारण यह कार्य समय पर पूरा हो गया। जिलाधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने जिस शांतिपूर्ण तरीके से इलेक्शन संपन्न करवाया है, वे प्रशंसा के पात्र हैं।

बिहार चुनाव की सफलता में अधिकारियों का योगदान

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथरड्डी जलरड्डी ने भी निर्वाचन के दौरान दरभंगा में कार्य करने वाले पदाधिकारी की खूब प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जितने भी प्रेक्षक यहाँ आए थे, उनमें से किसी ने कोई शिकायत नहीं की। न ही निर्वाचन के दौरान कहीं से कोई शिकायत मिली। यह सब यहाँ के पदाधिकारी और कर्मियों की मेहनत का नतीजा है, जिसके बल पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया और कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

सम्मान समारोह में मंच का संचालन अपर समाहर्ता राजस्व श्री मनोज कुमार ने किया, जिन्होंने अपने गीत-संगीत से समां बांध दिया। सम्मान पाकर सभी अधिकारी काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने जिलाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक का तहे दिल से धन्यवाद किया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 12 मार्च 2026, गुरुवार को मेष राशि का जानें भविष्य!

दिव्य ज्योतिषीय गणनाओं के सूक्ष्म विश्लेषण से जीवन के गूढ़ रहस्यों को उजागर करने...

आज का पंचांग: 12 मार्च 2026 – शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता...

स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ: अनजाने 6 तरीके, जो आपके टीवी को बनाएंगे ‘सुपर स्मार्ट’

Smart TV Bluetooth: आजकल के स्मार्ट टीवी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर...

इमोशनल Euthanasia Movies: ‘गुजारिश’ से ‘सलाम वेंकी’ तक, इन फिल्मों ने झकझोरा दर्शकों का दिल!

Euthanasia Movies: जीवन और मृत्यु के बीच की इस नाजुक रेखा पर जब इंसान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें