spot_img

Darbhanga Crime सिंहवाड़ा स्कूल में छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल ने दबाया मामला! अब गिरफ्तार हुआ शिक्षक, भड़के ग्रामीण

Bihar School Molestation: कोरा के प्लस टू हाईस्कूल में शिक्षक राजेश कुमार पासवान की करतूत से भड़के ग्रामीण, पहले भी लगे थे आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ

spot_img
- Advertisement -

Bihar School Molestation: बिहार के दरभंगा जिले में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना सिंहवाड़ा प्रखंड के कोरा स्थित प्लस टू हाईस्कूल की है, जिसके बाद बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में जमा हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

Darbhanga Crime सिंहवाड़ा स्कूल में छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल ने दबाया मामला! अब गिरफ्तार हुआ शिक्षक, भड़के ग्रामीण

- Advertisement -

आरोपी शिक्षक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी निवासी राजेश कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक राजेश कुमार पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है और स्कूल के प्रिंसिपल ने इन मामलों को दबा दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM के आने से पहले भागलपुर में हड़कंप! DM-SSP ने खुद संभाली कमान, जानें क्या है तैयारी

Darbhanga Crime सिंहवाड़ा स्कूल में छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल ने दबाया मामला! अब गिरफ्तार हुआ शिक्षक, भड़के ग्रामीण

पहले भी प्रिंसिपल ने दबाए थे मामले, अब ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा से छेड़खानी को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इस हंगामे की खबर मिलते ही सिंहवाड़ा, सिमरी, कमतौल और मब्बी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  रेलवे का सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया में मेगा फैसला! बिना टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी गाज, 22 लाख से ज्यादा वसूले

Darbhanga Crime सिंहवाड़ा स्कूल में छात्रा से छेड़खानी, प्रिंसिपल ने दबाया मामला! अब गिरफ्तार हुआ शिक्षक, भड़के ग्रामीण

कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

स्थानीय निवासी आशुतोष कुमार ने कहा, ‘पहले भी इस शिक्षक के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, लेकिन प्रिंसिपल ने मामले को दबा दिया। अगर तब कार्रवाई होती तो आज यह नौबत नहीं आती।’

पुलिस हिरासत में आरोपी शिक्षक, जांच जारी

पुलिस अब छात्रा और उसके परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि आरोपी शिक्षक अभी पुलिस हिरासत में है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बाढ़ का खतरा! राघोपुर बांध की 24×7 निगरानी, क्या सुरक्षित हैं आप?

Bhagalpur Flood Alert: भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने राघोपुर बांध की 24x7 निगरानी और सुरक्षा क#BhagalpurFlood,#RaghopurDam,#BiharNews

बाढ़ से बेहाल 60,000 पशुओं को मिली संजीवनी! भागलपुर में पशुओं को मिल रहा चारा और 24×7 इलाज

Bihar Flood Animals: बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ से प्रभावित लगभग 60,000 पशुओं को पशुपालन विभाग ने बड़ी राहत दी है। चिकित्सा सेवाएं, चारा और कृमिनाशक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं#BiharFlood,#AnimalWelfare,#BhagalpurNews

बाढ़ का दर्द भूला! भागलपुर राहत शिविर में योग और दूध-बिस्किट से मिला सुकून

Bihar Flood Relief: भागलपुर के बाढ़ राहत शिविर में जगदीशपुर अंचल अधिकारी की पहल पर योगाभ्यास शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक सत्यजीत मिश्रा ने बच्चों-बुजुर्गों को तनावमुक्त रहने के तरीके स#BiharFloodRelief,#BhagalpurNews,#YogaForWellness

प्रशांत किशोर का बड़ा दांव! MLC चुनाव में 5 ‘सिपहसालार’ तय, जानिए कौन कहां से लड़ेगा?

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव के लिए जन सुराज ने कमर कस ली है। प्रशांत किशोर की अगुवाई में 8 सीटों पर लड़ने की तैयारी है, जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं।#BiharMLCElection,#JanSuraaj,#PrashantKishor