दरभंगा | Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi मनिगाछी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य सभी पंजीयों की समीक्षा की गई।
दिए बड़े निर्देश, जानिए
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश।
कांड में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश।
आगामी दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश।
विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर थाना तैयार रखने के निर्देश।
संधारित पंजीयों और लंबित मामलों की समीक्षा कर अनुपालन हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश।
PC समीक्षा: समन, BW, NBW, इश्तहार और कुर्की पंजी की जाँच।
लंबित समन, BW, NBW 15 दिनों में तामिला करने का निर्देश।
इश्तहार और कुर्की 3 दिनों में तामिला सुनिश्चित करने के निर्देश।
थाना परिसर की सफाई और सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश।