spot_img

Darbhanga को यह कसक सालों तक सालती रहेगी…भीषण अगलगी में 3 साल के Dilkhush Kumar की जिंदा जलकर मौत…लोग मूकदर्शक बन देखते रह गए हृदय विदारक मौत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से बड़ी खबर है जहां, हायाघाट थानाक्षेत्र अन्तर्गत ऊंचौली गांव में शुक्रवार की दोपहर लगी आग में एक बच्चा की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं इस अग्निकांड में चार लोगों का घर एवं उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

- Advertisement -

ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग ने देखते हीं देखते रमेश साह, नागेंद्र साह, मुकेश साह सहित चार लोगों के घर को खाक कर डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

आग की भीषणता देख लोग हतप्रभ रह गये। वहीं, अग्निदेव ने सभी घरों में अरमान से रखे सारे सामानों को खाक कर डाला।

इस घटना की सबसे दुखद पहलू यह रही कि रमेश साह के 3 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की हृदयविदारक मौत जलने से हो गई तथा लोग मूकदर्शक बने देखते रह गये।

इसकी कसक सालों तक सालती रहेगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिलखुश के मां-बाप घर पर नहीं थे। दिलखुश के अन्य दो भाई को आग लगने के बाद पड़ोसियों ने घर से निकाल लिया था।

दिलखुश घर के अंदर ही रह गया जिसपर किसी की नजर भी नहीं पड़ी। जब मां-बाप खेत की तरफ से आए तो अपने तीनों बच्चों को खोजा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: पड़ोसियों में हुईं बक-बक, बीच-बचाव करने गए परिवार को बेरहमी से थूरा, पढ़िए घरेलू हिंसा और खाना बनाती पवन देवी की... 'आ बैल मुझे मार'

मंझला बच्चा नहीं मिलने पर कोहराम मच गया। जब फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा रही थी तो दिलखुश की लाश बुरी तरह जली हुई मिली।

अंचल अधिकारी कैलाश चौधरी, मुखिया, हायाघाट थाना प्रभारी आदि ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर बिना पोस्टमार्टम कराये हीं शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: खुशखबरी! दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 13 पाल्यों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, कार्यों में आएगी तेजी

अंचल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दिलखुश की मां रानी कुमारी को आपदा राहत मद से चार लाख का चेक सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व नेयाम छतौना पंचायत के छतौना में हुए अग्निकांड में करीब दो सौ लोगों के घर खाक हो गये थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...