spot_img

Darbhanga News | केवटी मुखिया के नेपाल, बांग्लादेश कनेक्शन में आत्मदाह की धमकी पर प्रशासन ने लगाई ब्रेक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | केवटी की मुखिया सबा परवीन के जुड़े नेपाल, बांग्लादेश से कनेक्शन…दोहरी नागरिकता, अवैध पहचान, बन गईं प्रतिनिधि, …अब आत्मदाह…पहुंचा प्रशासन…वार्तालाप जहां कोठिया मुखिया की दोहरी नागरिकता को लेकर आत्मदाह करने वाले के साथ जिला प्रशासन ने बातचीत करते हुए आत्मदाह का फैसला वापस करा दिया है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Darbhanga News | दोहरी नागरिकता, बनीं हुईं हैं कोठियां पंचायत की मुखिया, मगर अब

दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के कोठिया पंचायत की मुखिया सबा परवीन उर्फ सबा खातून दोहरी नागरिकता रखने के बाद वह बिहार के दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड के कोठियां पंचायत की मुखिया बनी हुई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!


Darbhanga News | नेपाल के साथ भारत की भी नागरिकता प्राप्त है

सबा परवीन उर्फ सबा खातून के पास नेपाल के साथ भारत की भी नागरिकता प्राप्त है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस महिला मुखिया के पूर्वज बांग्लादेश के रहने वाले हैं । इसकी माता जी के पास भी भारत और नेपाल की नागरिकता है। सबा खातून ने मुखिया बनने के लिए उसने 6 समर्थक लोगों का अवैध पहचान पत्र बनवाया था।


Darbhanga News | भारत की मतदाता सूची में दर्ज है,नेपाल के मतदाता पहचान पत्र में

सबा खातून का नाम भारत की मतदाता सूची में दर्ज है। इसका मतदाता पहचान पत्र नंबर 1956549 है। इसके पति का नाम मोहम्मद जावेद आलम अंकित है। जबकि इसी महिला का नेपाल की मतदाता सूची में दर्ज मतदाता संख्या 1874108 और क्रमांक 2321 है। नेपाल के मतदाता पहचान पत्र में इनके पिता का नाम एजाज अहमद और माता का नाम अहमदी खातून दर्ज है। वहीं स्थायी पता में सिरहा नगर पालिका 4 अंकित है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime Data बिहार में 'जंगलराज' के दावों पर ये क्या बोले आंकड़े? हत्या और डकैती में भारी गिरावट!


Darbhanga News | जितेंद्र प्रसाद लगातार कर रहे थे शिकायत

इस मामले को लेकर कोठियां पंचायत के एक व्यक्ति रामविलास प्रसाद के पुत्र जितेंद्र प्रसाद लगातार जिला प्रशासन के पास मुखिया की दोहरी नागरिकता के खिलाफ शिकायत करते आ रहे थे, लेकिन इसका कोई निराकरण नही हो रहा था।


Darbhanga News | अगर 29 फरवरी तक सुनवाई नही की गई तो मैं आत्मदाह कर लूंगा

जितेंद्र प्रसाद ने थक हारकर लड़ाई को आगे बढ़ाने को दरभंगा डीएम राजीव रौशन को एक ज्ञापन सौंपा। इसमे उन्होंने कहा था मेरी बातों पर अगर 29 फरवरी तक सुनवाई नही की गई तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। इस बात की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की तरफ इन्हें बुलाकर वार्ता किया गया है। अब इन्होंने आत्महत्या की बात वापस ले ली है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए - क्या है Madhubani से कनेक्शन


Darbhanga News | सदर एसडीओ विकास कुमार ने पीड़ित जितेंद्र प्रसाद को बुलाकर बातचीत की तो…

इस मामले पर जिला प्रशासन की तरफ से सदर एसडीओ विकास कुमार ने पीड़ित जितेंद्र प्रसाद को बुलाकर वार्ता किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधियों के चुनाव जीत जाने के बाद जिला प्रशासन का जनप्रतिनिधि पर कोई नियंत्रण उनके पद हटाने का नही होता है इसके लिए चुनाव आयोग ही किसी जनप्रतिनिधि हटा सकने में सक्षम प्राधिकार है।


Darbhanga News | आत्मदाह की धमकी में माफीनामा…

उन्होंने जितेंद्र प्रसाद को इस मामले से सम्बंधित जानकारी देकर उन्हें सही जगह पर गुहार लगाने की जानकारी दी है। सदर एसडीओ ने कहा कि अब जितेंद्र प्रसाद को जिला प्रशासन से कोई शिकायत नही है। आत्मदाह की धमकी मामले में इन्होंने माफीनामा लिखकर जिला प्रशासन को दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey