spot_img

दरभंगा में दारोगा की ‘गंदी हरकत’, कमरे में घुसकर महिला होमगार्ड से छेड़छाड़, सीधा सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा देशज टाइम्स: ख़ाकी वर्दी पर एक बार फिर दाग लगा है। ड्यूटी के दौरान एक दारोगा की ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। महिला होमगार्ड से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में दारोगा को निलंबित कर दिया गया है और अब आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

दरभंगा के मोरो थाना में पदस्थापित दारोगा रौशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक महिला होमगार्ड सिपाही के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, महिला सिपाही को न्यायालय में प्रस्तुत कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 183 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -

छेड़छाड़ की वारदात

घटना 1 दिसंबर की रात की बताई जा रही है, जब दारोगा रौशन कुमार मोरो थाने में ही तैनात महिला होमगार्ड सिपाही के कमरे में घुस गए और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने लगे। सूत्रों के मुताबिक, महिला सिपाही ने इसका जमकर विरोध किया और शोर मचाया। शोर सुनकर जब अन्य पुलिसकर्मियों के आने की आहट हुई, तो आरोपी दारोगा कमरे से निकल भागे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि घटना के दिन मोरो थानाध्यक्ष दिव्या ज्योति कुमारी अवकाश पर थीं। उनकी अनुपस्थिति के कारण दारोगा रौशन कुमार ही थाने का प्रभार संभाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस अप्रिय घटना को अंजाम दिया।

शिकायत और उच्चाधिकारियों की कार्रवाई

महिला सिपाही ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तत्काल अपने वरीय अधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला सिपाही ने मोरो थाना में दारोगा रौशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। घटना के बाद मंगलवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार खुद मोरो थाना पहुंचे और मामले की गहनता से जानकारी ली।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण से वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रड्डी जलरड्डी को अवगत कराया। एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद आरोपी दारोगा रौशन के खिलाफ महिला होमगार्ड सिपाही के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी को लेकर क्या है स्थिति?

हालांकि, इस मामले में अभी तक आरोपी दारोगा रौशन की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष दिव्या ज्योति कुमारी, जो छुट्टी से वापस आ चुकी हैं, ने बताया कि जिस अपराध में 7 साल से कम की सजा का प्रावधान होता है, ऐसे मामलों में तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, पढ़िए - जलजमाव और ' भाषाई अ - मर्यादा '
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kishanganj Rail News: 17 साल का इंतजार खत्म! किशनगंज को मिली 1852 करोड़ की रेल सौगात, अब बदलेगी सीमांचल की किस्मत

केंद्र सरकार ने किशनगंज-जालालगढ़ रेल परियोजना को 17 साल बाद हरी झंडी दे दी है। 2008 में स्वीकृत यह 1852 करोड़ की लागत वाली परियोजना सीमांचल और पूर्वोत्तर भारत क#KishanganjRail,#BiharDevelopment,#SeemanchalNews

Madhubani Rojgar News: मधुबनी पेंटिंग ने बदली महिला उद्यमी की जिंदगी, मिला सम्मान और रोजगार! पढ़िए – आधुनिक आयाम वाली रहिका की...

मधुबनी की प्रीति कुमारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की मदद से मधुबनी पेंटिंग को व्यवसाय बनाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने दस अन्य महिलाओं को भी#MadhubaniNews,#PMEGP,#WomenEmpowerment

Bihar Revenue News: बिहार राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: अब अधिकारियों को हमेशा ऑन रखना होगा फोन, WhatsApp भी अनिवार्य!

बिहार सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। अब अंचल अधिकारी और डीसीएलआर जैसे अधिकारियों को सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर हमेशा चालू रखने#BiharRevenueNews,#BiharGovernment,#LandRecords

जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

मुंबई एयरपोर्ट पर 'मिसेज केरल' रनर-अप हर्षा सनी को कस्टम विभाग ने 11.82 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक कैनबिस के साथ गिरफ्तार किया है। बैंकॉक से लौटते समय यह बड़ी#MumbaiDrugNews,#HarshaSunnyArrest,#MrsKerala