spot_img

Darbhanga सदर DCLR Rakesh Ranjan ने केवटीवासियों से कहा, कल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी प्रखंड के जलवारा पंचायत में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीसीएलआर सदर राकेश रंजन ने की।

- Advertisement -

पंचायत भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों से डीसीएलआर सदर ने रुबरू होकर उनसे संवाद स्थापित कर जनहित में चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जनसंवाद कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की और कहा कि सरकार की ओर से संचालित सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने और इसका समुचित लाभ आम लोगों को दिलवाना ही मुख्य उद्देश्य हैं।

- Advertisement -

उन्होंने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट 1 व 2 की भी विस्तृत जानकारी लोगों को देते हुए सरकार की ओर से संचालित विकास व कल्याणकारी योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीतामढ़ी की शादी से लौट रही Darbhanga और Madhubani की वीडियोग्राफी टीम पर हमला, कैमरा छीना, 4 घायल, पढ़िए Videographer Team Attack

बीडीओ रुखसार ने भी जनहित में चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल ने विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की अपील की। सीएचसी, केवटी-रनवे के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मल कुमार लाल ने सीएचसी में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में मनरेगा के पीओ अमित कुमार वर्मा, एमओ नंदन कुमार सिंह, बीसीओ रवि रौशन चौधरी, बीएमडब्लूओ राजा बाबू, टीभीओ डा.रमेश प्रसाद रमण, मुखिया मो. शहाबुद्दीन आदि के अलावा प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व पंचायत स्तरीय कर्मी एवं जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में पंचायत के लोग मौजूद थे।

इससे पहले मुखिया मो. शहाबुद्दीन ने मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग व चादर आगत अधिकारियों को भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Liquor Ban : बिहार शराबबंदी पर बोले मांझी, “सम्राट चौधरी लेंगे ऐसा फैसला, न जनहानि होगी, न धनहानि!”

Bihar liquor ban: बिहार की राजनीति में इन दिनों बयानों का दौर खूब चल...

Siwan News: शादी से पहले खूनी खेल, सिवान में मर्डर, दूल्हे ने बुआ को उतारा मौत के घाट, 6 लोगों पर चाकू से जानलेवा...

सिवान मर्डर केस: बिहार के सिवान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: बेनीपुर में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत: न्याय अब आपके द्वार! बेनीपुर में आगामी 9 मई को एक...