spot_img

दरभंगा से उठी मांग, जन वितरण विक्रेताओं को सरकार दें प्रतिमाह मानदेय 30 हजार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से पोलो मैदान लहेरियासराय में जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ 17 दिसंबर को पटना के गर्दनीबाग में होने वाले महाधरना एव विशाल प्रदर्शन को निर्णय किया गया।

- Advertisement -

अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि बिहार के 38 जिलों के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तर पर प्रखंड अध्यक्ष सचिव एवं सक्रिय जन वितरण विक्रेताओं की ओर से बैठक किया गया है। लंबित 8 सूत्री मांग के सबंध में जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। वहीं, प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को समर्पित 8 सूत्री मांग जिलाधिकारी को सौंपा गया है।

- Advertisement -

इसमें जन वितरण विक्रेता को 30 हजार प्रतिमाह मानदेय देने, व 300 रुपये प्रति क्विंटल कमिशन देने एवं अतिरिक्त ₹21 रुपए प्रति क्विंटल डीलर मर्जीन मनी देने, पूर्व की भांति अनुकंपा देने का मांग की गई है।

- Advertisement -

साथ ही, साप्ताहिक छुट्टी निलंबन आदेश लागू करने, विक्रेता को ₹90 प्रति क्विंटल कनिशन के अलावा अतिरिक्त डीलर मार्जिन मनी ₹21 देने एवं आवंटन में हुई विसंगतियों को सुधार कर एक समान समानुपातिक आवंटन करने मॅन्युअल पर स्टॉक वितरण पंजी रखने का आदेश को मुक्त करने के संबंध में इत्यादि मांग को पूरा करने के लिए बिहार सरकार के गर्दनीबाग में महाधरना एव विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

मौके पर राधेश्याम झा,शोएब अंसारी, गनौर साह, चंदन कुमार चंदन, गोपाल प्रधान, कुमारी ज्योति, सुनैना देवी, गुंजा कुमारी, कुंदन कुमार, जितेंद्र चौधरी, शिवकुमार शाह मतीन अंसारी, शिवकुमार महतो, रहमत अली सहित मौजुद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder