spot_img

दरभंगा में वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 05 लाख, दुर्घटना से गंभीर व्यक्ति को मिलेंगे 50 हजार

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में बिहार मोटर गाड़ी (संशोधन-1) नियमावली 2021 एवं बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (संशोधन-1), नियमावली 2021 के तहत वाहन दुर्घटना के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में मृतक के आश्रित को अथवा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल रुप से अंतरिम मुआवजा के लिए नए प्रावधान की जानकारी देने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया

- Advertisement -

प्रशिक्षण में जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पूर्व में बीमा रहित वाहनों के मामलों में वाहन दुर्घटना में मृतक एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं था लेकिन, नए नियमावली में प्रावधान कर दिया गया है। इसके लिए बिहार वाहन दुर्घटना सहायता निधि बनाई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जनकवि बाबा नागार्जुन के घर मातम, 71 साल की बहू का निधन; दरभंगा समेत पूरा साहित्य जगत सदमे में, जानिए

अब वाहन चाहे बीमित हो या अबीमित दोनों ही स्थिति में मृतक के आश्रित को 5 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की अंतरिम मुआवजा थानाध्यक्ष की दुर्घटना जांच प्रतिवेदन की संपुष्टि एवं दुर्घटना दावा जांच पदाधिकारी- सह-अनुमंडल पदाधिकारी के प्रतिवेदन पर दुर्घटना दावा मूल्यांकन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी अथवा उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदान किया जाएगा।


दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच प्रतिवेदन मोटरयान निरीक्षक देंगे

दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच प्रतिवेदन मोटरयान निरीक्षक की ओर से दिया जाएगा। अब मृतक के आश्रित अथवा घायल व्यक्ति को यह प्रमाणित करने की आवश्यकता नहीं होगी कि वाहन स्वामी या सम्बद्ध वाहन या किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही, उपेक्षा या भूल चूक के कारण वाहन दुर्घटना में मृतक की मृत्यु हुई है या वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बीमित वाहन के मामले में मुआवजा राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा बीमा रहित वाहन के मामले में मृतक के आश्रित या घायल व्यक्ति को बिहार वाहन दुर्घटना सहायता निधि से तत्काल मुआवजा की राशि दे दी जाएगी लेकिन इसकी भरपाई वाहन स्वामी को करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! 9 लीटर शराब संग तस्कर पकड़ा गया, स्कूटी भी जब्त

यद्यपि इस मामले की सुनवाई के लिए राज्य स्तर पर दावा न्यायाधिकरण का भी गठन किया जा रहा है।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक सदर अनोज कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात: झोपड़ी में सो रही 75 साल की बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मछिया देवी की झोपड़ी में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप और#MuzaffarpurCrime,#BiharPolice,#LawAndOrder

बिहार के स्कूल-कॉलेजों में अब योग की होगी क्लास! CM सम्राट का निशांत के अनुरोध पर बड़ा ऐलान |पाठ्यक्रम में होगा शामिल

Bihar Yoga Curriculum: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अगले साल से स्कूल-कॉलेजों में योग पढ़ाया जाएगा। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की मांग पर लिया गया ह#BiharYoga,#SamratChoudhary,#WorldYogaDay

तेज प्रताप यादव का भावुक पोस्ट: पिता लालू के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश!

Bihar Tej Pratap Yadav: फादर्स डे पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने पिता को 'अनमोल छाया' और परिवार की सबसे बड़ी शक्ति बत#TejPratapYadav,#LaluPrasadYadav,#FathersDay

धधका मधुबनी: जमीन विवाद में झुलसे बुजुर्ग की मौत, गांव बना छावनी, 6 पुलिसकर्मी निलंबित!

Bihar Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी में जमीन दखल-दहानी के दौरान एक बुजुर्ग झुलस गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है और 6 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए ह#BiharNews,#MadhubaniPolice,#LandDispute