मई,5,2024
spot_img

Deshaj Exclusive:बिरौल के कहुआ पंचायत के मुखिया कहां हैं, क्यों नहीं गणतंत्र पर फहराया पंचायत में तिरंगा, क्या कहीं शराब पीने-पिलाने के जुर्म में बेगूसराय जेल के अंदर तो नहीं…?

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के कहुआ पंचायत में इस बार मुखिया की ओर से झंडा नहीं फहराए जाने की चर्चा के साथ साथ जो बातें सामने आ रही है वह बेहद चौंकाने वाली है। कहुआ पंचायत के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यहां के मुखिया अवधेश कुमार झा अपने अन्य सहयोगियों के साथ 25 जनवरी की रात्रि मे गंगा स्नान करने सिमरिया गए थे।

इसी क्रम में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस की गश्ती दल ने इनकी गाड़ी को नया गोला कोठिया के निकट मुख्य मार्ग पर रोक कर जब जांच की तब उस पर सवार सभी लोग नशे में पाए गए थे। साथ ही कुछ शराब की बोतलें भी गाड़ी से पुलिस ने बरामद की।

ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक मुखिया के साथ गांव के छह अन्य लोग भी सिमरिया इनके साथ गए थे। सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर तत्काल क्रोंटाइन में रख दिया है। इस मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष आर बी प्रसाद ने बताया कि गश्ती के दौरान शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जब्त वाहन से शराब की बोतल, चखना, ग्लास आदि बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News| लगा दी बाहर से कुंडी, घरवालों को भनक लगी नहीं, दो घरों से लाखों कैश और ज्वेलर्स उड़ा ले गए अपराधी

वहीं कहुआ पंचायत में झंडा नहीं फहराए जाने के सवाल पर बीडीओ जितेंद्र कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि इसकी जानकारी इन्हें देशज टाइम्स से मिली थी। खोजबीन करने पर पता चला कि मुखिया पिछले कई दिनों से गायब हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें