back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम Bihar Darbhanga Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा नगर पंचायत….न नगर बना ना पंचायत बचा@जबावदेह...

Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा नगर पंचायत….न नगर बना ना पंचायत बचा@जबावदेह कौन!@जबाव देगा कौन!

@करीब 17 माह, दो दर्जन आरोपों का पुलिंदा...। जहां, सिंहवाड़ा नगर पंचायत सरकार के बने करीब उन्नीस माह बीत गए। इन उन्नीस माह में नगर पंचायत का आकार, प्रकार, इसकी व्यवस्था, इसका कार्य, आम लोगों की जवाबदेही, पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिलने का लाभ। कहीं कुछ ना दिखा। करीब दो दर्जन शिकायतों की फाइलें, उन कूड़ों-कचरों के बीच पड़ी है, जो सिंहवाड़ा नगर पंचायत का फिलहाल शोभा बना है। यहां के मुख्य पार्षद प्रेम कुमार, आखिर करें क्या?कहां जाएं? किससे फरियाद करें? कौन सुनेगा? जहां, करीब दो दर्जन आवेदन के साथ मुख्य पार्षद प्रेम कुमार हर उस कार्यालय, हर उस अधिकारी तक लेकर गए। अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई। उन्हें सिंहवाड़ा का सूरत-ए-हाल दिखाया। समझाया, निदान की मांग की...। मगर... किसी ने सुनना गंवारा नहीं समझा। यही वजह है। सिंहवाड़ा नगर पंचायत आज उपेक्षित, समस्याओं के बीच, कूड़े दान बना है। मुख्य पार्षद प्रेम कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा, किससे कहूं। हर तरफ मनमानी है। यहां एनजीओ की बहाली में चेहरे पसंद किए गए। अपनों की बहाली कर ली गई। सब कुछ मनमाने तरीके से। हालात यह, साफ-सफाई देखनी हो, एकबार सिंहवाड़ा नगर पंचायत की परिक्रमा कर लीजिए। मुख्य पार्षद श्री कुमार ने सीधा आरोप जड़ा, नौ महीनें में एक बार अधिकारी आए। बार-बार आय व्यय ब्यौरा दिखाने के लिए कहा गया। हर बार इनकार। ऐसे में, यही सवाल आखिर ....नगर पंचायत सिंहवाड़ा कैसे चमकेगा सरकार....? कौन है कसूरबार? कौन करेगा न्याय? यहां की जनता क्यों भुगते? जवाब देगा कौन? उन दो दर्जन फाइलों को टटोल लीजिए...कोई अधिकारी बचा नहीं...जहां तक ना पहुंचा हो सिंहवाड़ा की बात...मगर...व्यवस्था की बदबू में सिंहवाड़ा आज भी बजबजा रहा है....। जवाबदेह कौन?

Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा नगर पंचायत….न नगर बना ना पंचायत बचा@जबावदेह कौन!@जबाव देगा कौन!
Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा नगर पंचायत….न नगर बना ना पंचायत बचा@जबावदेह कौन!@जबाव देगा कौन!

सतीश चंद्र झा, Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा नगर पंचायत ….न नगर बना ना पंचायत बचा@जबावदेह कौन!@जबाव देगा कौन! वजह साफ है। यहां सिंहवाड़ा में विकास ठप है। सत्रह माह में सत्रह तरीके के झमेले में फंसा यहां का विकास रेंग भी नहीं रहा। चलेगा कैसे? विकास की राह जनता देख रही। आंखें पथरा गईं। विकास लाचार बना बैठा है। जनता की उम्मीद, चलो पंचायत से निकलकर नगर पंचायत का दर्जा मिला। सब खोखला हो गया। साहेब…यहां तो विकास नगर पंचायत बनते ही बीमार पड़ गया। उसकी जड़ें हिल गईं। ऐसे में कसूरवार कौन है? इसकी तलाश कौन करेगा? आखिर इन सत्रह महीनों का हिसाब कौन देगा? जवाबदेही किसकी है? किसकी बनती है? यहां तो फाइलों में परेशानी अधिकारियों के टेबल पर दौड़ती रहीं। मगर, निदान कहीं दिखा नहीं। समाधान कहीं से निकला नहीं। सत्रह महीनें बीत गए…जहां…

Darbhanga News| Singhwara News| संदेह के घेरे में समस्त संसाधन, जवाब का इंतजार…क्रियाकलापों की फेहरिस्त लंबी है

बेनीपुर में मुख्य पार्षद सहित अन्य सदस्यों से जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाने वाले कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार बेनीपुर नगर परिषद समेत सिंहवाड़ा नगर पंचायत में भी अपने क्रियाकलापों को लेकर संदेह के घेरे में आ गए हैं। यहां सिंहवाड़ा में विकास चौपट हो चुका है। इन सत्रह महीनों में विकास की बाट हर कोई जोह रहा। मगर, सिंहवाड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रेम कुमार इतने महीनों में सिर्फ प्रशासन से गुहार लगाते ही मिले। उनकी किसी ने सुनी नहीं। हर किसी को आवेदन देकर अपनी बातें रखीं। मगर, अब, नगर विकास एवं आवास विकास के संयुक्त सचिव ने पत्र भेजकर बिंदुवार स्पष्टीकरण की (Development stalled in Singhwada Municipal Council of Darbhanga) मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Shocking: दरभंगा में टाइल्स गोदाम से निकली 459 कार्टन शराब, ऐसे हुई बड़ी कार्रवाई!

Darbhanga News| Singhwara News| एक दिन आने की तारीख…वह भी फंसा पेंच में

जानकारी के अनुसार, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार बेनीपुर नगर परिषद के साथ-साथ तीन अन्य जिसमें सिंहवाड़ा, हायाघाट एवं बहेड़ी नगर पंचायत के भी कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार में हैं। उन्होंने पदभार संभालते ही स्वयं का रोस्टर निर्धारित करते हुए सिंहवाड़ा में सप्ताह में एक दिन कार्यालय में उपलब्ध रहने की तिथि एवं दिन निर्धारित किया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को

Darbhanga News| Singhwara News| एक दिन आने की तारीख…वह भी फंसा पेंच में

नगर पंचायत सिंहवाड़ा मुख्य पार्षद प्रेम कुमार कहते हैं… लेकिन, पिछले नौ माह में मात्र एक दिन ही कार्यालय में उपलब्ध हो पाए। फलस्वरूप नव गठित नगर पंचायत को नगर का दर्जा तो दे दिया गया लेकिन विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का संचालन के नाम पर बद से बद्तर स्थिति बनी हुई है। इससे नव गठित नगर पंचायत के नव निर्वाचित वार्ड पार्षद को भी आम जनता के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर उतारने से वंचित वार्ड पार्षदों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Darbhanga News| Singhwara News| कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध लगभग दो दर्जन से अधिक आरोपों की झड़ी

ऐसे में, नगर पंचायत सिंहवाड़ा मुख्य पार्षद प्रेम कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोपों की बौछार लगाते हुए जिले के उच्चाधिकारियों से लेकर विभागीय अधिकारियों एवं मंत्री नगर विकास एवं आवास से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य पार्षद श्री कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध लगभग दो दर्जन से अधिक आरोपों की झड़ी लगाई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी

Darbhanga News| Singhwara News| नौ माह में मात्र एक बैठक,आउटसोर्सिंग में मनमानी

इसमें, निर्वाचित वार्ड पार्षदों की उपेक्षा के साथ साथ नौ माह में मात्र एक बैठक आयोजित करने, एक भी विकास या कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारने के साथ सफाई कार्य में लगाए गए आउटसोर्सिंग में मनमानी पूर्ण रवैया अपनाने के साथ अभिलेख भी मुख्य पार्षद समक्ष प्रस्तुत नहीं करने का आरोप लगाया है।

Darbhanga News| Singhwara News| नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजीव शंकर ने

नगर पंचायत सिंहवाड़ा मुख्य पार्षद प्रेम कुमार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजीव शंकर ने कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को पत्र भेजकर पार्षदों को नजरंदाज कर मनमानी सहित अन्य आरोपों पर बिंदुवार स्पष्टीकरण की मांग की है।

Darbhanga News| Singhwara News| कार्यमुक्त करने का अनुरोध विभाग को पत्र लिखकर

दूसरी ओर, नप के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए बताया कि चारों स्थान की दूरी और कार्य की अधिकता को लेकर फरवरी माह में ही सिंहवाड़ा नगर पंचायत से कार्यमुक्त करने का अनुरोध विभाग को पत्र लिखकर कर चुके हैं।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Bihar JDU Politics| MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अब 5 नवंबर को होगा हार का हिसाब, क्या बदलेगी रणनीति? ● यूपी में सियासी भूचाल! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP-SP को बड़ा संदेश | पढ़िए छह -पांच का क्षेत्रीय सियासी समीकरणों की बड़ी झलक ● Shocking: दरभंगा में टाइल्स गोदाम से निकली 459 कार्टन शराब, ऐसे हुई बड़ी कार्रवाई! ● बिहार MLC चुनाव का कड़वा स्वाद : कांग्रेस की 'अकेले चलो' रणनीति का भयानक अंजाम! इकलौती सीट भी गँवाई ● Bihar Weather Alert बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! नेपाल में होगी -बर्फबारी |पढ़िए -बड़ी चेतावनी ● Bihar Politics | JDU में छिड़ी खुली जंग ...'सवाल ही पैदा नहीं होता है' ! बौखलाए नीरज कुमार क्या बोले- 'कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा', | पढ़िए -ललन सिंह, छोटे सरकार |मुलाकात नामंजूर - बीपी हाई ● UCC | पूर्व SC जज संजय करोल का देश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा बयान: 'सेक्युलरिज्म देखना है तो बिहार जाओ, छठ पूजा है असली उदाहरण' |UCC पर मचाई खलबली ● अनंत सिंह पर गिरी गाज! JDU ने बताया क्यों लिया एक्शन, नीतीश कुमार की थी 'हरी झंडी' ● गया एयरपोर्ट पर सनसनी: यात्री के बैग से निकला सोने का बिस्कुट, जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम! ● बिहार में बड़ा ऐलान! अब सैटेलाइट टाउनशिप में धड़ाधड़ बिकेगी जमीन, आपके शहर में क्या बदला? ● बड़ी खबर Bihar Drug Complaint! बिहार में नकली दवा बेचने वालों की खैर नहीं, आम लोग अब इस नंबर पर करें शिकायत, पहचान भी गोपनीय ● Train Accident पटना के यारपुर आउट सिग्नल पर लगी आग ! मधुबनी में ट्रेन पलटने की खौफनाक साजिश! ये क्या हो रहा है? ● Darbhanga News दोघरा में महावीरी झंडा महोत्सव की धूम: 60वें उत्सव के लिए चुने गए नए पदाधिकारी, जानें कौन बना अध्यक्ष ● Bihar Politics| MLC चुनाव में कांग्रेस की हुई बेइज्जती! JDU ने पूछा- अब किसे देंगे हार का ठीकरा? ● बड़ी खबर Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट अचानक रद्द, त्योहारों पर फंसे यात्री! ● Bihar Anant Singh माइक झटकने वाले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह की पूरी कहानी: 106 करोड़ की संपत्ति, 28 मुकदमे! ● Bihar Teacher Leave Rules बिहार के शिक्षकों को बड़ा झटका! अब 3 साल तक नहीं मिलेगी EL, छुट्टी के नए नियम लागू ● Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर में प्यार का दर्द ! 37 साल की महिला के इश्क में पड़ा 17 साल का लड़का, घर से नकदी-गहने लेकर फरार ● मुजफ्फरपुर में आंगनबाड़ी के बच्चों के खाने में कीड़े, परिजनों का फूटा गुस्सा! सेविका अनुपस्थित- उठे सवाल | पढ़िए -'खर्च' और टालमटोल ● बड़ी खबर! बिहार के किसानों की आय को लेकर मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, अब होगी बंपर कमाई | जानिए -तुलसी, लेमनग्रास और सुगंधित पौधें कैसे बनेंगे गेम चेंजर ● Bihar JDU Politics| MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अब 5 नवंबर को होगा हार का हिसाब, क्या बदलेगी रणनीति? ● यूपी में सियासी भूचाल! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP-SP को बड़ा संदेश | पढ़िए छह -पांच का क्षेत्रीय सियासी समीकरणों की बड़ी झलक ● Shocking: दरभंगा में टाइल्स गोदाम से निकली 459 कार्टन शराब, ऐसे हुई बड़ी कार्रवाई! ● बिहार MLC चुनाव का कड़वा स्वाद : कांग्रेस की 'अकेले चलो' रणनीति का भयानक अंजाम! इकलौती सीट भी गँवाई ● Bihar Weather Alert बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! नेपाल में होगी -बर्फबारी |पढ़िए -बड़ी चेतावनी ● Bihar Politics | JDU में छिड़ी खुली जंग ...'सवाल ही पैदा नहीं होता है' ! बौखलाए नीरज कुमार क्या बोले- 'कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा', | पढ़िए -ललन सिंह, छोटे सरकार |मुलाकात नामंजूर - बीपी हाई ● UCC | पूर्व SC जज संजय करोल का देश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा बयान: 'सेक्युलरिज्म देखना है तो बिहार जाओ, छठ पूजा है असली उदाहरण' |UCC पर मचाई खलबली ● अनंत सिंह पर गिरी गाज! JDU ने बताया क्यों लिया एक्शन, नीतीश कुमार की थी 'हरी झंडी' ● गया एयरपोर्ट पर सनसनी: यात्री के बैग से निकला सोने का बिस्कुट, जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम! ● बिहार में बड़ा ऐलान! अब सैटेलाइट टाउनशिप में धड़ाधड़ बिकेगी जमीन, आपके शहर में क्या बदला? ● बड़ी खबर Bihar Drug Complaint! बिहार में नकली दवा बेचने वालों की खैर नहीं, आम लोग अब इस नंबर पर करें शिकायत, पहचान भी गोपनीय ● Train Accident पटना के यारपुर आउट सिग्नल पर लगी आग ! मधुबनी में ट्रेन पलटने की खौफनाक साजिश! ये क्या हो रहा है? ● Darbhanga News दोघरा में महावीरी झंडा महोत्सव की धूम: 60वें उत्सव के लिए चुने गए नए पदाधिकारी, जानें कौन बना अध्यक्ष ● Bihar Politics| MLC चुनाव में कांग्रेस की हुई बेइज्जती! JDU ने पूछा- अब किसे देंगे हार का ठीकरा? ● बड़ी खबर Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट अचानक रद्द, त्योहारों पर फंसे यात्री! ● Bihar Anant Singh माइक झटकने वाले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह की पूरी कहानी: 106 करोड़ की संपत्ति, 28 मुकदमे! ● Bihar Teacher Leave Rules बिहार के शिक्षकों को बड़ा झटका! अब 3 साल तक नहीं मिलेगी EL, छुट्टी के नए नियम लागू ● Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर में प्यार का दर्द ! 37 साल की महिला के इश्क में पड़ा 17 साल का लड़का, घर से नकदी-गहने लेकर फरार ● मुजफ्फरपुर में आंगनबाड़ी के बच्चों के खाने में कीड़े, परिजनों का फूटा गुस्सा! सेविका अनुपस्थित- उठे सवाल | पढ़िए -'खर्च' और टालमटोल ● बड़ी खबर! बिहार के किसानों की आय को लेकर मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, अब होगी बंपर कमाई | जानिए -तुलसी, लेमनग्रास और सुगंधित पौधें कैसे बनेंगे गेम चेंजर ●