spot_img

दरभंगा में होली पर नहीं बजेगा बिना अनुमति के DJ, मिठाई दुकानों की होगी जांच, अनुपस्थित अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में होलिका दहन, होली एवं शब-ए-बारात के अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में जिला दंडाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि 17 मार्च से लेकर 19 मार्च तक होली एवं शब-ए-बारात का त्योहार मनाया जाना है।

- Advertisement -
दरभंगा में होली पर नहीं बजेगा बिना अनुमति के DJ, मिठाई दुकानों की होगी जांच, अनुपस्थित अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई
दरभंगा में होली पर नहीं बजेगा बिना अनुमति के DJ, मिठाई दुकानों की होगी जांच, अनुपस्थित अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई

इस अवसर पर जिले के प्रमुख स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्त होगी और 19 मार्च के अंत तक प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहना होगा। यदि वरीय पदाधिकारी की ओर से गश्ती के दौरान कोई अनुपस्थित पाये जाएंगे, तो सीधे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कहा कि डीजे एवं लाउडस्पीकर कहीं भी बिना अनुमति के नहीं बजेगा, न हीं कहीं अश्लील या द्विअर्थी गाने बजाने की अनुमति होगी। उन्होंने डीजे के लिए भॉलयूम की मात्रा निर्धारित करने एवं बजाए जाने वाले गानों की सूची प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में मद्य निषेध लागू है और कहीं भी शराब का वहन या सेवन पाया जाता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाए। सभी थाने प्रतिदिन ब्रेथ एनेलाइजर का प्रयोग करेंगे। अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की सूची बनाकर उन स्थलों का लगातार गश्ती करेंगे। खासकर जहां पूर्व में धार्मिक मुद्दो को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई हो।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को चिन्ह्ति कर धारा 107 एवं 116 की कार्रवाई करते हुए, उन्हें बॉन्ड डाउन किया जाए। यदि आवश्यकता हो तो थाना बदर की कार्रवाई भी की जाए। वैसे भूमि विवाद जो समुदाय से जुड़ा हो, उन मामलों पर नजर रखी जाए। धार्मिक स्थलों पर भी नजर रखी जाए।

फुड इंसपेक्टर को मिठाइयों एवं खाने-पीने की दुकानों की जांच करते रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाने पर चौकीदारों का परेड होली पूर्व करा लेने एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ साथ शांति समिति की बैठक थाना एवं अनुमंडल स्तर पर तथा वैसे पंचायत जहां तनाव की स्थिति हो, वहाँ पंचायत स्तर पर शांति समिति की बैठक कर लेने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी श्री रौशन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अग्निशमन पदाधिकारी को होली के अवसर पर तैयारी मोड में रहने का निर्देश दिया।

बैठक में विभिन्न अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की जानकारी से जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता मो. सादूल हसन, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway

दरभंगा: वीआईपी रोड पर वृद्धा से कान के टॉप्स की ठगी!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में वीआईपी सड़क पर दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से 16 हजार रुपए पेंशन और सोने के टॉप्स लूट लिए गए। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#RobberyNews

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar