spot_img

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | धोखा….धोखा फिर धोखा के बीच Tejashwi… Darbhanga में छोड़ गए आशंका…हो गई चोरी

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | तेजस्वी दरभंगा में धोखा…धोखा फिर धोखा के बी छोड़ गए आशंका…। देर से आए। मगर, जैसे ही तेजस्वी गए हो गई चोरी। दरअसल, तेजस्वी ने तीन मार्च को पटना में Jan Vishwas Yatra की रैली बुलाई है। मगर दरभंगा में…

- Advertisement -

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | तेजस्वी को आशंका है कि इस रैली में भीड़ को रोकने की…

अब, तेजस्वी को आशंका है कि इस रैली में भीड़ को रोकने की प्रशासन की ओर से कोशिश होगी। रैली को कहीं फेल कराने का इरादा तो नहीं। यही, अंदेशा जताते तेजस्वी ने लोगों से दो मार्च को ही पटना आने का आमंत्रण दे दिया। इधर, तेजस्वी गए उधर क्या हुआ। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | तेजस्वी मंच पर नहीं पहुंचे, देर हो गई थी पहले से, अब इसने धोखा दे दिया…

दरभंगा राजद की ओर से आयोजित रविवार को जन विश्वास यात्रा के दौरान दिन के दो बजे तेजस्वी को आना था। लेकिन, तेजस्वी यादव करीब आठ घंटे की देरी से दरभंगा मेडिकल ग्राउंड सभा स्थल पहुंचे जरूर। लेकिन, इस दौरान तेजस्वी यादव अपनी रथ से

- Advertisement -

उतरकर सभा स्थल पर बने मंच पर नहीं गए। तेजस्वी यादव अपनी बस की छत को ही अपना मंच बना कर जैसे ही भाषण देना शुरू किया कि ऐन मौके पर तेजस्वी यादव को माइक ने धोखा दे दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | तेजस्वी को मिला एक के बाद एक धोखा, फिर ये भी दे दिया धोखा तो ये हुआ …

तेजस्वी यादव एक माइक बदल दूसरा माइक लिए। उसने भी तेजस्वी का साथ कुछ ही देर में छोड़ दिया। बार-बार माइक से रुक रुक कर आवाज निकलने से तेजस्वी यादव परेशान हो गए। और खुद भी माइक बदलने और दूसरी तीसरी माइक इशारों में मांग की, लेकिन

एक के बाद एक माइक तेजस्वी को दिया गया, लेकिन सभी ने कुछ पल तेजस्वी का साथ देता फिर बंद हो जाता। ऐसे में अंत में तेजस्वी यादव को खुद के बस वाले माइक का उपयोग करना पड़ा तब जाकर वे सभा को संबोधित कर सके।

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोग तीन की रैली शामिल होने के लिए दो मार्च को ही पटना पहुंच जाएं

उन्होंने अपने संबोधन भाषण में तीन मार्च को पटना की रैली में आने के लिए आम लोगो को निमंत्रण दे रहे थे। हालांकि प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोग तीन की रैली शामिल होने के लिए दो मार्च को ही पटना पहुंच जाएं, ताकि तीन मार्च को

प्रशासन की ओर से रैली को फेल कराने के लिए पटना आने वाले लोगो को तंग कर सकती है, ताकि रैली फेल हो जाए। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल के सत्रह महीनों की तुलना सत्रह साल के नीतीश सरकार से की। औऱ जमकर नीतीश सरकार पर हमला किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | देर लगी आने में तुमको…रोक ना पाए कार्यकर्ता…डीजे पर ये हुआ..मगर…

इससे पहले ज्यादा विलंब होने के कारण ज्यादातर भीड़ तेजस्वी के आने से पहले ही चले गए। रात आठ बजे के बाद तेजस्वी यादव का काफिला दरभंगा पहुंचा तब तक भीड़ रोकने के प्रयास राजद कार्यकर्ताओं की ओर से देखा गया। कभी डीजे पर भोजपुरी पार्टी के गीत

लगा कर डांस करवाते तो कभी भाषण देकर। लेकिन, भीड़ जहां शुरुआत में हजारों में थी तेजस्वी के आने पर सैकड़ों में रह गयी।

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | इधर, तीन-तीन चोरी हो गई…पुलिस की भीड़, मगर हाथ की सफाई…गुम हो गई साहब 

तेजस्वी यादव की सभा से तीन राजद नेताओं की बाइक की चोरी हो गई। सभा स्थल पर सुरक्षा में लगाए गए थे तीन डीएसपी व सैंकड़ों पुलिस के जवान, फिर भी चोरों ने चुराई तीन-तीन बाइक। हद है साहब।

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | इधर, तीन-तीन चोरी हो गई…पुलिस की भीड़, मगर हाथ की सफाई…गुम हो गई साहब 

दरअसल, राजद के जनविश्वास यात्रा की सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा देर शाम संपन्न हुई। इस सभा में आए राजद नेता दिन के दो बजे से ही अपने नेता तेजस्वी यादव के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, उन्हें दरभंगा आने में रात हो गई। इस दौरान बाइक चोरों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए तीन राजद नेताओं की बाइक को अपना निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | थक हारकर बेंता ओपी, और एफआईआर, उफ… ये अपराधियों की पुलिस के सामने उटपटांग 

कर्पूरी चौक स्थित मेडिकल मैदान से सभा में आये तीन राजद नेताओं की बाइक को चोरों ने उड़ा लिया है। तीनों राजद नेताओ ने काफी खोजबिन करने के बाद बेंता थाना बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस सभा मे सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने तीन डीएसपी सदर, बेनीपुर व मुख्यालय सहित सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल को लगाया था। इन सभी सुरक्षा को चुनौती देते हुए चोरों इतने भारी सुरक्षा के बीच से राजद नेताओं की बाइक चोरी कर ली गई।

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | अब दोस्त दुर्गानंद राय क्या कहेगा …बाबा साहेब यादव जी…

जानकारी के अनुसार, इस सभा में एक राजद नेता को तो अपनी बाइक भी थी बाबा साहेब यादव उन्होंने अपने किसी मित्र दुर्गानंद राय से ग्लैमर बाइक मांग कर तेजस्वी की सभा में दरभंगा आये थे। ये राजद नेता बाइक चोरी हो जाने से काफी दुखी थे। उनका कहना है कि इतनी भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था फिर भी चोरों ने बाइक चोरी कर ली है।

Darbhanga News| Tejasvi Jan Vishwas Yatra | पूर्व जिप मुकेश प्रसाद निराला और मधुबनी के शशिभूषण यादव भी रहे निशाने पर 

वही, दूसरे राजद नेता पूर्व जिला पार्षद मुकेश प्रसाद निराला की ग्लैमर बाइक को भी चोरों ने अपना शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि वह अपना बाइक प्रशासन द्वारा निर्धारित जगह पर ही लागये थे। वही तीसरे राजद ने जो मधुबनी के डीबी कॉलेज के प्रो. डॉ. शशिभूषण यादव की पैसन प्रो चोरी कर ली गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! 14 जुलाई से दक्षिण भारत की यात्रा होगी सस्ती, बिहार-झारखंड वालों को फायदा

Bihar Tourist Train: बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी! आईआरसीटीसी 14 जुलाई से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' चला रहा है। अब 12 रात/13 दिन की दक्षिण भारत यात्रा सस्ते में होगी।#BiharTouristTrain,#IRCTCSouthIndia,##DekhoApnaDesh

मुहर्रम जुलूस में बबाल: ड्यूटी पर तैनात ASI के सिर पर बैट से हमला? मच गया हड़कंप!

Bihar Muharram News: बिहार के सीवान में मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर चोट लगने के बाद पुलिस जांच कर रही है#BiharMuharramNews,#SiwanPolice,#ASIInjured

बिहार में सद्गुरु का आगमन: CM सम्राट चौधरी से हुई खास मुलाकात, जानें क्या होगी चर्चा?

Bihar Sadhguru Visit: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बिहार की सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण#BiharSadhguruVisit,#SamratChoudhary,#IshaFoundation

शराबबंदी कानून पर हाईकोर्ट का ‘विस्फोटक’ फैसला! बिना शराब जब्त ट्रक मालिक को मिलेगा ₹2.15 लाख

Bihar High Court: बिहार हाईकोर्ट ने शराबबंदी कानून के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाया है। बिना शराब मिले केवल गंध के आधार पर जब्त ट्रक के मालिक को 2.15 लाख रुपये मुआवजे का आदेश दिया#BiharHighCourt,#Sharabbandi,#GopalganjNews