- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज बुधवार को म.अ.रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित डॉ.रामचंद्र झा, स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के पूर्व प्राचार्य तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.शिवाकांत झा तथा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति डॉ. कुलानंद झा का सम्मान समारोह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. दिनेश झा की अध्यक्षता में की गई।
- Advertisement -
- Advertisement -
इस अवसर पर सभी विद्वानों ने महाविद्यालय की उपलब्धि तथा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए संतोष व्यक्त किए।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक छात्र-छात्रा एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- Advertisement -






