spot_img

कुशेश्वरस्थान में पैक्स चुनाव में दिखा वोटरों का जोश, पूर्वी प्रखंड में पड़े 52.4%, थोड़ा पिछड़ा कुशेश्वरस्थान, पड़े 48.81% वोट

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों प्रखंड में बुधवार को पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान, एसडीओ उमेश कुमार भारती, बीडीओ ललन कुमार चौधरी और अशोक कुमार जिज्ञासु लगातार एक्टिव रहे। मतदाताओं से बातचीत और शांतिपूर्ण मतदान की हर कोशिश का फलाफल है, कुशेश्वरस्थान पैक्स चुनाव के साथ अब मतदान की तैयारी में है। जहां…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मतगणना 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से

मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटाना की सूचना नहीं है। मतगणना 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से दोनों प्रखंड मुख्यालय पर किया जाएगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद

कुशेश्वरस्थान प्रखंड में 48.81% तथा पूर्वी प्रखंड में 52.4% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही दोनों प्रखंड के पैक्स चुनाव को लेकर विभिन्न पदों पर भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में शादी से पहले इकलौते बेटे की मौत! बगीचे में लटकी मिली मिली लाश | ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - किया साथ रैयाम-औंसी जीरो माइल जाम

सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही दिखी मतदाताओं की कतार

जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुशेश्वरस्थान प्रखंड के 22 तथा पूर्वी प्रखंड में 32 मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य शुरू होकर पूर्वाह्न् 4.30 बजे समाप्त हुआ। सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही महिला एवं पुरुष मतदाता अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर लाइन में खड़े हो गए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| 'एक-एक लाठी ताबूत की कील बनेगी': जब लाला लाजपत राय ने अंग्रेजों को दी चुनौती, दरभंगा में वकीलों ने किया याद

दोपहर बाद थोड़ी थम सी गई वोटरों की भीड़

ठीक 7 बजे सुबह मतदान कार्य शुरू हो गया। शुरू में मतदाताओं की लंबा कतार लगी हुई थी। लेकिन दोपहर बाद भीड़ थम गया और इक्के दुक्के मतदाता बूथों पर आकर अपना वोट डाला।

झझरा पैक्स में सबसे अधिक 65.21%

कुशेश्वरस्थान प्रखंड के झझरा पैक्स में सबसे अधिक 65.21% तथा सबसे कम औराही पैक्स में 29.22% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह पूर्वी प्रखंड के इटहर पैक्स में 57.6%, उजुआ में 60.1%, उसरी में 52.6%,केवटगामा में 39.6%, गोलमा में 53.5%, भिण्डुआ में 57.6%, महिसोट में 48.3%, सुघराईन में 50.4% तथा कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पैक्स में 55.43% मतदाता ने वोट डाले।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court Bail | दरभंगा में कोर्ट का सख्त संदेश! जानलेवा हमले के आरोपी को नहीं मिली जमानत, अब पटना हाईकोर्ट ही रास्ता

एसडीओ उमेश कुमार भारती ने वोटिंग के दौरान…

मतदान के दौरान एसडीओ उमेश कुमार भारती ने हिरणी, हरौली, झझरा, गोलमा सहित अनेकों बूथ पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील किया। उन्होंने पोलिंग एजेंट के दायित्व को समझाते हुए कहा कि आपका काम है वोकस वोट देने वालों को पहचान करना। अगर आप लोग इसमें गड़बड़ी किया तो आपको ही पकड़ेंगे।

बीडीओ ललन कुमार चौधरी, अशोक कुमार जिज्ञासु बारी-बारी

बीडीओ ललन कुमार चौधरी एवं अशोक कुमार जिज्ञासु ने बारी बारी से सभी बूथों पर जाकर मतदान कार्य का जायजा लिया। वहीं कुशेश्वरस्थान एवं तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष क्रमशः राकेश कुमार सिंह एवं अंकित चौधरी बूथों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL से धोनी का संन्यास, अब CSK के मेंटर बने ‘थाला’! 2027 से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

MS Dhoni IPL: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने शानदार खिलाड़ी करियर को विराम दे दिया है। अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के तौर पर 2027 स#MSDhoni,#CSK,#IPL

Bhagalpur News| 2 साल से सूखा पड़ा नल, करोड़ों फूंकने के बाद भी सन्हौला को पानी नहीं! छठ में भी तरसे ग्रामीण, मुखिया-जेई के...

Bihar Nal Jal Yojana: भागलपुर के देवकुंडा गांव में बिहार नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है. दो-तीन साल से घरों में पानी नहीं आ रहा, करोड़ों खर्च के बावजूद ग्रामीण छठ में भी पानी को त#BiharNalJalYojana,#BhagalpurNews,#WaterCrisis

बिहार को जोड़ेगा 4444 टन केबल वाला ‘नीतीश सेतु’! 150 टन के 2,968 सेगमेंट से तैयार हुआ ऊपरी ढांचा | पढ़िए – यह पुल...

Bihar Nitish Setu: बिहार को जोड़ने वाला नीतीश सेतु आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है। 4444 टन केबल और 150 मीटर स्पैन वाले इस पुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को#BiharNews,#NitishSetu,#GangaBridge

Bihar Politics | तेजस्वी यादव का ‘सुप्रीम’ दांव! बोले- MLC की सदस्यता रद्द करो, नहीं तो सीधे कोर्ट जाएंगे

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने दो निर्दलीय एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने सभापति से मुलाकात कर चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नही#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#MLCMembership