spot_img

Darbhanga के गांवों में रंगदारी का खेल, दुकान में घुसकर बालू-सीमेंट कारोबारी पिता-पुत्र को पिस्तौल के बट से पीटा, ₹72,000 लूटे, फायरिंग..?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga के गांवों में रंगदारी का खेल शुरू हो गया है। बालू-सीमेंट कारोबारी पिता-पुत्र को पिस्तौल के बट से तीन अपराधियों ने पीटा, 72 हजार लूटे, चल दिए। इतना ही नहीं, जाने से पहले गोली चलाने की भी कोशिश हुई – लेकिन फायर नहीं हुआ। ऐसे में, क्या गांवों में रंगदारी अब खुलेआम हो गई है? दरभंगा पुलिस पर उठे सवाल। दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा के हनुमाननगर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, पिस्टल से हमला कर ₹72,000 की लूट

दरभंगा, हनुमाननगर | देशज टाइम्स। हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरडीह गांव से रंगदारी नहीं देने पर बालू-सीमेंट दुकान संचालक पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला की घटना सामने आई है। पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने गांव के नागेश्वर कमती, रोहित कमती और अभिषेक कमती पर पिस्टल और रॉड से हमला कर ₹72,000 लूटने का गंभीर आरोप लगाया है।

- Advertisement -

रंगदारी नहीं देने पर दुकान में घुसकर किया हमला

पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह रामपुरडीह चौक पर बालू-सीमेंट की दुकान चलाते हैं। बीते कुछ महीनों से नागेश्वर कमती द्वारा 10 से 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी, जिसे वे गांव का मामला मानकर नजरअंदाज करते रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में सनसनीखेज वारदात, यामाहा एजेंसी में युवक की रॉड से पीटकर हत्या

विशनपुर के रामपुरडीह चौक पर बालू-सीमेंट की दुकान चलाने वाले व्यवसायी पर हमलावरों ने किया हमला, पीड़ित डीएमसीएच रेफर

17 मई की सुबह, नागेश्वर अपने साथ रोहित और अभिषेक कमती को लेकर दुकान पर पहुंचा। तीनों के पास लोहे की रॉड थी। नागेश्वर ने जेब से पिस्टल निकालकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद पिस्टल के बट से सुनील के सिर पर वार किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिता को भी पीटा, जेब से ₹72,000 लूट

हल्ला सुनकर सुनील के पिता दुकान पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी पिस्टल के बट से सिर पर मार कर घायल कर दिया। इसके बाद नागेश्वर ने सुनील की जेब से ₹72,000 नकद निकाल लिए और फरार हो गया।

पीएचसी से डीएमसीएच रेफर, एफआईआर दर्ज

घटना के बाद विशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र दोनों को पीएचसी हनुमाननगर में भर्ती कराया। वहां से सुनील को बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच रेफर किया गया। पीड़ित की शिकायत पर विशनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार बोले – जल्द होगी गिरफ्तारी

इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया,

एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge