spot_img

Darbhanga News: सुबह 4 बजे खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी जा रहे युवक की मौत! पढ़िए कुंवरजी सहनी, दावे और तीखा हमला!

spot_img
- Advertisement -

गैस सिलेंडर संकट: दरभंगा में गैस के लिए दर-दर भटकना एक युवक को भारी पड़ गया। खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी जा रहे कुंवरजी सहनी की दर्दनाक मौत ने जिला प्रशासन के उन तमाम दावों की पोल खोल दी है, जिनमें सहज गैस उपलब्धता की बात कही जाती है।

- Advertisement -

क्या था पूरा मामला?

दरभंगा भाकपा (माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी जगदीश सहनी के पुत्र कुंवरजी सहनी बीते कई दिनों से गैस सिलेंडर संकट से जूझ रहे थे। इसी क्रम में आज सुबह करीब 4 बजे वह अपना खाली गैस सिलेंडर लेकर एचपी गैस एजेंसी (छोटीकी डिलाही) जा रहे थे। तारालाही लोहार पसारी लाइन होटल के सामने एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बहादुरपुर थाना को दी, जिसके बाद परिजनों को जानकारी मिली। यह दर्दनाक हादसा दरभंगा गैस आपूर्ति की बदहाली को भी उजागर करता है।

- Advertisement -

बैद्यनाथ यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशासन रोज दावे करता रहता है कि जिले में गैस की कोई दिक्कत नहीं है और होम डिलीवरी सुचारू रूप से चल रही है। अगर यह सच होता तो आज एक होनहार नौजवान को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। कुंवरजी सहनी की मौत ने जिला प्रशासन के दावों की हकीकत सामने ला दी है और दरभंगा गैस आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यादव ने मोदी सरकार की “अमेरिकी-इजरायल साम्राज्यवादी के सामने घुटने टेकने वाली नीति” को भी इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में BNS मामले में SHO सदन राम की बड़ी कार्रवाई, पढ़िए कौन गया सलाखों के पीछे!

गैस सिलेंडर संकट: माले ने की तत्काल समाधान की मांग

माले नेता बैद्यनाथ यादव ने सरकार और जिला प्रशासन से निम्नलिखित मांगों को तत्काल पूरा करने का आग्रह किया है:

  • मृतक कुंवरजी सहनी के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए।
  • मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • जिले में गैस सिलेंडर संकट को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
  • गैस का सुचारू और नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में पेयजल की किल्लत पर नपेंगे अफसर - 'शिकायत मिली तो खैर नहीं!'

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेनीपुर में Samrat Ashok Bhawan का रास्ता साफ, जल्द होगा शिलान्यास!

Samrat Ashok Bhawan: बेनीपुर के लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है! प्रखंड...

Bihar Rain Alert: बिहार में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और पूरे...

Darbhanga News: दरभंगा के निजी स्कूलों की मनमानी फीस अब नहीं चलेंगी, DM Kaushal Kumar ने लगाई ब्रेक, वसूली पर होगी सीधी कार्रवाई!

निजी स्कूलों की फीस: क्या आपके बच्चे भी किसी निजी स्कूल में पढ़ते हैं...

Bihar News : बिहार में जीविका दीदी के लिए ‘बीमा सुरक्षा उत्सव’ का आगाज, 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा Jeevika Didi Insurance, 4 लाख...

Jeevika Didi Insurance: बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली जीविका दीदियां...