मई,10,2024
spot_img

Darbhanga के केवटी में विकसित भारत का यही है मर्म… गीता सुगीता कर्त्तव्या: किमन्यै: शास्त्रविस्तरै:

spot_img
spot_img
spot_img

केवटी, देशज टाइम्स। बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय, पचाढ़ी एवं संस्कृत भारती दरभंगा बिहार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महाविद्यालय सभागार में प्रधानाचार्य डा.दिनेश झा की अध्यक्षता और डा. त्रिलोक झा के संचालन में विकसित भारत 2047 के तहत गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम का (Geeta Jayanti Mahotsav organized in Keoti regarding Developed India 2047) आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डा. राज किशोर मिश्र के वैदिक मंगलाचरण व दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती एवं बाबा साहेब राम सियाराम दास के तैल्य चित्र माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृत भारती, दरभंगा के जिला मंत्री डा. त्रिलोक झा ने कहा कि गीता सुगीता कर्त्तव्या: किमन्यै: शास्त्रविस्तरै: से यह ज्ञात होता है कि मानव मात्र के लिए गीता सर्वोपकारि है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य डा.दिनेश झा ने कहा कि विकसित भारत निर्माण में संस्कृत एवं संस्कृत में गीता के लोक प्रबंधन संदेश अत्यंत मानवोपयोगी है।

कार्यक्रम को डा. पुष्पा कुमारी, डा .अनिता कुमारी, डा. संतोष कुमार पाठक सहित अन्य कई ने संबोधित किया। इस दौरान छात्र मन्नू यादव, केशव कुमार,बम बम झा ,अश्विनी कुमार ठाकुर, संदीप कुमार झा, विनय कुमार मिश्र, आदि को गीता पुस्तक भेंट कर पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan के छात्रों का संदेश...मेरे प्यारे मम्मी-पापा, 13 मई को वोट डालने जरूर जाना

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें