spot_img

Darbhanga के जलवार में बिजली करंट से जेनरल स्टोर संचालक की मौत

spot_img
- Advertisement -

बहादुर प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र के जलवार पंचायत स्थित तेऊंगा गांव में बिजली करंट से जेनरल स्टोर संचालक 37 साल के धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौत बिजली के करंट से हो गई।

- Advertisement -

तीज व चौरचंद पर्व के दिन अचानक धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। घर में मातमी वातावरण हो गया। जहां सोमवार की शाम विधुत प्रवाहित पोल के स्टैग (अर्थिंग तार) के संपर्क में आ जाने से शरीर का आंशिक भाग झुलस कर जख्मी हो गया।

- Advertisement -

अचेतावस्था में ग्रामीणों ने उपचार को लेकर डीएमसीएच भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने बेंता ओपी को आवेदन देकर कहा है

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में सर्पदंश, टॉयलेट जा रहे बुजुर्ग जगदीश को सांप ने काटा, मौत

कि सोमवार को लगभग दिन के 3:00 बजे गांव ड्राइवर मनोज सिंह के घर के पास बिजली के खंभे में ताना तार में सटने के बाद उनके पति धर्मेंद्र जख्मी हो गए। ग्रामीणों की ओर से डीएमसीएच ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है।

मृतक की माता इंदु देवी व पत्नी निशा कुमारी के आखों से आंसू थम नही रहे थे। वही दो पुत्र व तीन पुत्री में ज्येष्ठ शिवानी (10) शिवम (09) सिमरन (08) सुंदरम (07) सत्यम (05) चित्कार मार कर रो रही थी कि अब परिवार का भरण पोषण कौन करेगा।

मृतक धर्मेंद्र का लिची गाछी चौक पर सत्यम जेनरल स्टोर प्रतिष्ठान है।मौके पर मुखिया मनोज कुमार सिंह ने घटना पर दु:ख प्रकट कर विधुत विभाग को मामले से अवगत कराया है। आपदा प्रबंधन व बिजली विभाग से सरकारी सहायता की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bus Fare News: बस यात्रियों को झटका! 10-15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, जानें पूरी सूची

बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. परिवहन विभाग ने डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लिया है, जो 1 जून से

Darbhanga Crime News: दरभंगा में युवती की फांसी से लटकी मिली लाश, डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत मिस्ट्री, जब आंख खुली तो सामने… पढ़िए...

दरभंगा में एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। साथ सो रही 7 साल की बच्ची के रोने से इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ। पुलिस हत्या

बगहा गोलीकांड: LIC कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, पैसा जमा कराने आए व्यक्ति को लगी, हड़कंप

बगहा के एलआईसी कार्यालय में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से पैसा जमा कराने आए उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें

Darbhanga BDO Raid: वाह रे बाबू! तनख्वाह से तेज निकली संपत्ति, EOU ने खोले हिसाब-किताब…केवटी के BDO साहब चर्चा में!

दरभंगा केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के ठिकानों पर EOU की छापेमारी। 89 लाख से अधिक की बेनामी संपत्ति उजागर। जमीन, निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त, बैंक ख