spot_img

Darbhanga News| आयुष्मान कार्ड नहीं है, 18 जुलाई से चलेगा महाअभियान, ऐसे बनेगा आपका कार्ड

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| आयुष्मान कार्ड नहीं है, 18 जुलाई से चलेगा महा अभियान, ऐसे बनेगा आपका कार्ड। जहां, 18 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक आयुष्मान कार्ड (Ayushman card ।DeshajTimes.Com) बनाने के लिए महा अभियान चलाने का निर्देश डीएम राजीव रौशन ने दिया है।

- Advertisement -

इसके तहत, जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर आरटीपीएस सेंटरों पर एवं पंचायत में पंचायत कार्यपालक सहायकों की ओर से ऑनलाइन कार्ड बनाया जाएगा। डीएम राजीव रौशन ने जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया है। डीएम श्री रौशन ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महा अभियान के शुरुआत के लिए सभी अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| Uday Narayan Choudhary ने कहा

डीएम श्री रौशन ने कहा कि यह विशेष अभियान 18 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक चलाया जाएगा। पूर्व के अभियान के तर्ज पर ही इस बार का भी अभियान रहेगा। पूर्व के अभियान में इस जिला ने आयुष्मान कार्ड बनाने में राज्य में उच्च स्थान प्राप्त किया है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदक अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड केंद्र पर ले जाकर जमा करेंगे।इस आयुष्मान कार्ड से प्रतिवर्ष प्रति परिवार को ₹ 05 लाख का इलाज मुफ़्त किया जाएगा।

Darbhanga News| Uday Narayan Choudhary ने कहा

जिला सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर इस अभियान की जानकारी फ्लेक्स के जरिए प्रदर्शित की जाएगी। डीपीएम जीविका को सर्वप्रथम सभी दीडियों का कार्ड बनवाने के साथ-साथ उनके जरिए इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करवाने का निर्देश दिया गया।

Darbhanga News| Uday Narayan Choudhary ने कहा

सिविल सर्जन को आशा कार्यकर्ताओं के जरिए डोर टू डोर कैंपेन चलवाने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्र दलित एवं महादलित टोला में इस अभियान की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें सेंटरों पर लाने का भी कार्य करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने कार्यालय में इस अभियान सफल बनाने और साथ-साथ व्यापक प्रचार प्रसार करवाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं! Patna से Darbhanga तक एक्सपायर्ड दूध-पनीर और मिलावटी सामग्री नष्ट | जानिए - बेनीपुर में क्या हुआ?

उपविकास आयुक्त सभी मनरेगा कार्ड धारी का कार्ड निश्चित रूप से बनवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं पंचायत में पदस्थापित कार्यपालक सहायक को इस अभियान से जुड़कर लाभार्थियों का कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विमर्श कर इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रचार करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर जेल में आग का खतरा! कैदियों को सिखाए बचाव के गुर, जानें क्यों हुई खास ट्रेनिंग

Benipur Mock Drill: बेनीपुर उपकारा में अग्निशमन विभाग ने रविवार को आग से बचाव का मॉक ड्रिल आयोजित किया। इसमें जेल प्रबंधन और कैदियों को आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए, जिससे#BenipurNews,#FireSafety,#BiharJail

Darbhanga News बोरे में छिपी थी अंग्रेजी, घनश्यामपुर पुलिस ने पिकअप से पकड़ी, ड्राइवर फरार! जाले में सीतामढ़ी का तस्कर गिरफ्तार

Ghanshyampur Liquor Seize: बिहार के घनश्यामपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 842 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब बोरे में छिपाकर रखी गई थी, चालक फरार।#BiharLiquorBan,#GhanshyampurPolice,#LiquorSmuggling

दर्दनाक! दरभंगा में सड़क पर बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, पति भी घायल

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 58 वर्षीय लीला देवी की मौत हो गई। बेनीपुर के जरिसो चौक के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार महिला को कुचला, पति घायल।#DarbhangaAccident,#BiharRoadSafety,#BenipurNews

आपके जिले में भी है खतरा? बिहार में अगले 4 दिन 32 जिलों के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार में 14 से 18 सितंबर के बीच मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। राज्य के 32 जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का#BiharWeather,#YellowAlert,#MausamVibhag