दरभंगा से अभी की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां एसबीआई के कैश वैन गार्ड के बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली कैसे चली और क्यों चली इसका अभी पता ही लगाया जा रहा है।






लेकिन सबसे दु:खद यह रहा कि गोली सीधे एक महिला को जा लगी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। तत्काल वहां मौजूद लोगों ने घेरकर गार्ड को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, गोली चलने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। तत्काल गार्ड से बंदूक को सीज कर लिया गया है। वहीं, लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया।
घटना लहेरियासराय थाना स्थित एसबीआइ के प्रधान शाखा का है। यहां गुरुवार को कैश वैन गार्ड के बंदूक से गोली चली है। अचानक गोली चलने से एक महिला जख्मी हो गई है। तत्काल वहां पहुंचे लोगों ने महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, जख्मी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर हताश खड़े गार्ड को पकड़ लिया। स्थानीय लोग इतने आक्रोशित थे कि तत्काल गार्ड को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसको लेकर वहां घंटों लोगों ने हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि बैंक के बाहर कैश वैन लगा हुआ था। गार्ड अपनी बंदूक को बार-बार देख रहा था। इसी दौरान बंदूक से अचानक गोली चलने और वह सीधे महिला को लगने से माहौल एकबारगी सन्न रह गया। वहां लोगों की अफरा-तफरी मच गई।
लोग समझ ही नहीं पाए आखिर वहां हुआ क्या। लेकिन, सड़क पर महिला तड़प रही थी। इसकी तत्काल जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाने की पूरी पुलिस वहां पहुंच गई।
लहेरियासराय की पुलिस ने गार्ड को पकड़कर बंदूक को जब्त तत्काल जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष एचएन सिंह कार्रवाई में जुटे है। पूरे मामले की तहकीकात हो रही है आखिर बैक के कैश वैन के पास यह गोली चली कैसे।








