back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 29, 2026
होम Bihar Darbhanga नई सरकार, सुपरमैन की वसूली और जनता की पुलिस से उम्मीदें….असर तो...

नई सरकार, सुपरमैन की वसूली और जनता की पुलिस से उम्मीदें….असर तो पड़ रहा है…संजय राय के साथ

नई सरकार, सुपरमैन की वसूली और जनता की पुलिस से उम्मीदें….असर तो पड़ रहा है…संजय राय के साथ
नई सरकार, सुपरमैन की वसूली और जनता की पुलिस से उम्मीदें….असर तो पड़ रहा है…संजय राय के साथ

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। नई सरकार गठन के बाद लोगों के जेहन में कई सवाल उभरकर सामने आ रहे हैं। इन सवालों में एक महत्वपूर्ण सवाल है कि राज्य की जनता भय मुक्त वातावरण चाहती है, और यह तब संभव है जब बेहतर पुलिसिंग हो।

अक्सर लोग चौक-चौराहों पर चर्चा करते हैं कि जिले समेत अनुमंडल की सभी कुर्सियां खरीदी और बेची जाती हैं। ऐसी परिस्थितियों में कैसे आम नागरिक को इंसाफ मिलेगा! लोगों का कहना कि बिना नाजायज पैसे के कोई काम नहीं होता।

नाजायज पैसों की वसूली के लिए प्रखंड से जिला तक सभी पदाधिकारी “सुपरमैन” रखते हैं। सुपरमैन का काम साहब के बदले नाजायज वसूली कर उनके खास ठिकानों तक पहुंचाना है। इस बात की पुष्टि एक जबरन सेवानिवृत्त किए गए आईपीएस अमिताभ दास करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दोघरा में महावीरी झंडा महोत्सव की धूम: 60वें उत्सव के लिए चुने गए नए पदाधिकारी, जानें कौन बना अध्यक्ष

एक जिले के एसपी के बारे में पूर्व आईपीएस श्री दास ने यह कहकर पर्दा हटाया कि एसपी के मातहत सुपर एसपी काम करते हैं, जिनका काम बड़े-बड़े कांडों में उगाही करना, थानेदारों से मासिक वसूलना आदि है। पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के इस खुलासे के बाद एक प्रश्न उठना तो लाजमी है। क्या राज्य के सभी एसपी सुपर एसपी को रखे हुए हैं!

जानकार लोग कहते हैं कि यह एक सिस्टम है जिसे तोड़ने वाले खुद टूट जाते है! इनका कहना है कि सभी के सभी जवाबदेह पद पर बैठे पदाधिकारियों की पोस्टिंग में बड़ा खेला होता है! सरकार को पार्टी चलानी पड़ती है। इसमें एक बहुत बड़ा हिस्सा खर्च है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के किसानों की बदलेगी किस्मत! कृषि विभाग ने बताए गेहूं, दलहनी, तेलहनी और आलू की उन्नत खेती के तरीके, KCC पर भी बड़ी जानकारी

इनका कहना है कि कुछ बड़े-बड़े लोग पार्टी फंड में पैसा देते हैं। बाकी के कमी को पूरा करने के लिए सरकार जिला से प्रखंड स्तर की कुर्सियां बेचती है। अब जवाबदेह पद पर बैठे यह लोग भी वहीं काम करते हैं। सिर्फ नाजायज वसूली!इनका कहना है, ऐसे ही राज्य और देश की सरकारें चलती हैं! लेकिन आम नागरिकों को अपनी सुरक्षा से ज्यादा मतलब है और पुलिस का काम अहम हो जाता है!

लोगों को उम्मीद भी पुलिस से बहुत ज्यादा है! आम लोगों को किसी काम के निष्पादन में बस पुलिस याद आती है!
ऐसे में, सिस्टम अगर ज्यादा भ्रष्ट हो तो न्याय की बात बेईमानी होगी। बावजूद इसके पुलिस तो कुछ काम करती है लेकिन जिला प्रशासन में सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ता है और पन्नों पर लाखों करोड़ों सिमट जाते हैं।

मामला अगर चर्चित हुआ तो एक दूसरे टेबल पर आदेश और निर्देश पर महीने गुजर जाते हैं। और, बात जब लोग भूल जाते हैं तो रद्दी की टोकरी में वह जांच सिमट कर फेंक दी जाती है। कागजों पर बड़े-बड़े घोटाले प्रशासनिक पदाधिकारी कर देते हैं, लेकिन आम लोगों को उससे फर्क नहीं पड़ता है!

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big News दरभंगा वोटों की गिनती में क्या हुआ| RJD ने कहा -धांधली? अब तेजस्वी की होने वाली है एंट्री? Darbhanga का तापमान HOT | -ललित यादव और आलोक मेहता ने क्या कहा | पढ़िए DM Kaushal Kumar को

आम लोगों को किसी पदाधिकारी से फर्क पड़ता है तो वह है पुलिस! पुलिस के खिलाफ शिकायतें भी बहुत होती हैं। लेकिन, उम्मीद भी लोगों को पुलिस से ही है। ऐसे में पुलिस अगर बिकती है और सिस्टम का हिस्सा बनकर यह काम करती है तो आम लोगों पर इसका बहुत ज्यादा ही असर पड़ता है।

ऐसे में, पुलिस की कार्यशैली को ठीक करना सरकार की जवाबदेही है। यह जवाबदेही सरकार को ही पूरा करनी है। क्योंकि, पुलिस को अब भी संसाधनों के अभाव में काम करना पड़ता है। और, पुलिस की मजबूरी हो जाती है। लेकिन ऐसे में एसपी को कुर्सी खरीदना पड़े? या थानेदार को थाने की बोली लगानी पड़े तो बेहतर पुलिसिंग की बात करना नाईंसाफी है। अब बढ़ते अपराध और अपराध मुक्त प्रदेश बनाना सरकार की जवाबदेही है? सिस्टम वहीं रहेगा तो पुलिस बदनाम तो है ही, अपराध पर नियंत्रण नहीं हो सकता। देखिए क्या होता है…?

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Bihar JDU Politics| MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अब 5 नवंबर को होगा हार का हिसाब, क्या बदलेगी रणनीति? ● यूपी में सियासी भूचाल! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP-SP को बड़ा संदेश | पढ़िए छह -पांच का क्षेत्रीय सियासी समीकरणों की बड़ी झलक ● Shocking: दरभंगा में टाइल्स गोदाम से निकली 459 कार्टन शराब, ऐसे हुई बड़ी कार्रवाई! ● बिहार MLC चुनाव का कड़वा स्वाद : कांग्रेस की 'अकेले चलो' रणनीति का भयानक अंजाम! इकलौती सीट भी गँवाई ● Bihar Weather Alert बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! नेपाल में होगी -बर्फबारी |पढ़िए -बड़ी चेतावनी ● Bihar Politics | JDU में छिड़ी खुली जंग ...'सवाल ही पैदा नहीं होता है' ! बौखलाए नीरज कुमार क्या बोले- 'कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा', | पढ़िए -ललन सिंह, छोटे सरकार |मुलाकात नामंजूर - बीपी हाई ● UCC | पूर्व SC जज संजय करोल का देश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा बयान: 'सेक्युलरिज्म देखना है तो बिहार जाओ, छठ पूजा है असली उदाहरण' |UCC पर मचाई खलबली ● अनंत सिंह पर गिरी गाज! JDU ने बताया क्यों लिया एक्शन, नीतीश कुमार की थी 'हरी झंडी' ● गया एयरपोर्ट पर सनसनी: यात्री के बैग से निकला सोने का बिस्कुट, जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम! ● बिहार में बड़ा ऐलान! अब सैटेलाइट टाउनशिप में धड़ाधड़ बिकेगी जमीन, आपके शहर में क्या बदला? ● बड़ी खबर Bihar Drug Complaint! बिहार में नकली दवा बेचने वालों की खैर नहीं, आम लोग अब इस नंबर पर करें शिकायत, पहचान भी गोपनीय ● Train Accident पटना के यारपुर आउट सिग्नल पर लगी आग ! मधुबनी में ट्रेन पलटने की खौफनाक साजिश! ये क्या हो रहा है? ● Darbhanga News दोघरा में महावीरी झंडा महोत्सव की धूम: 60वें उत्सव के लिए चुने गए नए पदाधिकारी, जानें कौन बना अध्यक्ष ● Bihar Politics| MLC चुनाव में कांग्रेस की हुई बेइज्जती! JDU ने पूछा- अब किसे देंगे हार का ठीकरा? ● बड़ी खबर Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट अचानक रद्द, त्योहारों पर फंसे यात्री! ● Bihar Anant Singh माइक झटकने वाले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह की पूरी कहानी: 106 करोड़ की संपत्ति, 28 मुकदमे! ● Bihar Teacher Leave Rules बिहार के शिक्षकों को बड़ा झटका! अब 3 साल तक नहीं मिलेगी EL, छुट्टी के नए नियम लागू ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Bihar JDU Politics| MLC चुनाव में JDU को बड़ा झटका! अब 5 नवंबर को होगा हार का हिसाब, क्या बदलेगी रणनीति? ● यूपी में सियासी भूचाल! MLC चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल, BJP-SP को बड़ा संदेश | पढ़िए छह -पांच का क्षेत्रीय सियासी समीकरणों की बड़ी झलक ● Shocking: दरभंगा में टाइल्स गोदाम से निकली 459 कार्टन शराब, ऐसे हुई बड़ी कार्रवाई! ● बिहार MLC चुनाव का कड़वा स्वाद : कांग्रेस की 'अकेले चलो' रणनीति का भयानक अंजाम! इकलौती सीट भी गँवाई ● Bihar Weather Alert बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! नेपाल में होगी -बर्फबारी |पढ़िए -बड़ी चेतावनी ● Bihar Politics | JDU में छिड़ी खुली जंग ...'सवाल ही पैदा नहीं होता है' ! बौखलाए नीरज कुमार क्या बोले- 'कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा', | पढ़िए -ललन सिंह, छोटे सरकार |मुलाकात नामंजूर - बीपी हाई ● UCC | पूर्व SC जज संजय करोल का देश में समान नागरिक संहिता पर बड़ा बयान: 'सेक्युलरिज्म देखना है तो बिहार जाओ, छठ पूजा है असली उदाहरण' |UCC पर मचाई खलबली ● अनंत सिंह पर गिरी गाज! JDU ने बताया क्यों लिया एक्शन, नीतीश कुमार की थी 'हरी झंडी' ● गया एयरपोर्ट पर सनसनी: यात्री के बैग से निकला सोने का बिस्कुट, जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम! ● बिहार में बड़ा ऐलान! अब सैटेलाइट टाउनशिप में धड़ाधड़ बिकेगी जमीन, आपके शहर में क्या बदला? ● बड़ी खबर Bihar Drug Complaint! बिहार में नकली दवा बेचने वालों की खैर नहीं, आम लोग अब इस नंबर पर करें शिकायत, पहचान भी गोपनीय ● Train Accident पटना के यारपुर आउट सिग्नल पर लगी आग ! मधुबनी में ट्रेन पलटने की खौफनाक साजिश! ये क्या हो रहा है? ● Darbhanga News दोघरा में महावीरी झंडा महोत्सव की धूम: 60वें उत्सव के लिए चुने गए नए पदाधिकारी, जानें कौन बना अध्यक्ष ● Bihar Politics| MLC चुनाव में कांग्रेस की हुई बेइज्जती! JDU ने पूछा- अब किसे देंगे हार का ठीकरा? ● बड़ी खबर Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से दिल्ली की स्पाइसजेट फ्लाइट अचानक रद्द, त्योहारों पर फंसे यात्री! ● Bihar Anant Singh माइक झटकने वाले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह की पूरी कहानी: 106 करोड़ की संपत्ति, 28 मुकदमे! ● Bihar Teacher Leave Rules बिहार के शिक्षकों को बड़ा झटका! अब 3 साल तक नहीं मिलेगी EL, छुट्टी के नए नियम लागू ●