spot_img

हायाघाट में खड़े रहते हैं दुकानदार, पुलिस को देख चिल्लाते हैं आ गया…आ गया…

spot_img
- Advertisement -

रभंगा (हायाघाट)। अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनियां, अकराहा, ब्रहमोतरा, रतनपुरा, शिवैसिंहपुर, बलहा, नवकाटोल में खड़े रहते हैं दुकानदार, पुलिस को देख चिल्लाते हैं आ गया,आ गया..

- Advertisement -

कोरोना वायरस की दूसरी लहर मे बढ़ते संक्रमण को लेकर 25 मई तक सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाया गया है।इसमे केवल आवश्यक वस्तुओ से संबंधित दुकान को ही सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।साथ ही सभी दुकानदार व ग्राहक को विशेष रूप से मास्क का इस्तेमाल करते हुए दो गजो की दूरी का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।बावजूद मंगलवार को भी अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनियां, अकराहा, ब्रहमोतरा, रतनपुरा,शिवैसिंहपुर,बलहा,नवकाटोल के विभिन्न दुकाने मे किसी के भी द्वारा मास्क व दो गज की दूरी का पालन नही किया जा रहा है।

- Advertisement -

अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनियां,अकराहा,ब्रहमोतरा,रतनपुरा,शिवैसिंहपुर,बलहा,नवकाटोल मे भीड़ इस कदर उमड़ रही थी कि मानो कल से कोई सामान नही मिलेगा।लोगों की भीड़ व सड़को पर बढ़ी वाहनों की संख्या से हर प्रमुख सड़को पर रूक-रूक कर जाम लग रही थी।

- Advertisement -

वहीं, पुलिस की सघन गस्ती के बावजूद अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनियां, अकराहा, ब्रहमोतरा, रतनपुरा, शिवैसिंहपुर, बलहा सहित अन्य स्थानो पर आवश्यक वस्तुओ के साथ-साथ चाय,पान, पान मसाला, रेडीमेड, कपड़े,इलेक्ट्रनिक आदि प्रतिबंधित दुकाने भी चोरी छिपे खुली रही।

 

जहां इन जगहों पर पुलिस की कार्रवाई बचने के लिए कुछ दुकानदार खड़े रहते है और जैसे ही दूर से पुलिस की गाड़ी आती दिखती है जोर से चिल्लाते है आ गया,आ गया…और आवाज सुनकर धड़ाधड़ दुकान की शटर बंद होने लगती है।हायाघाट में खड़े रहते हैं दुकानदार, पुलिस को देख चिल्लाते हैं आ गया...आ गया...

वहीं, पुलिस गाड़ी के चले जाने के बाद शटर खोलकर अंदर से ग्राहक को निकाल दिया जा रहा था।चंद रूपए की आमदनी की लालच मे वह अपने व अपने परिवार की जान जोखिम मे डालकर चोरी छिपे घरो मे भी दुकान चलाने लगे है। इसके लिए बाकायदा अधिकांश दुकानदार अपनी दुकान के बाहर मोबाइल नंबर चस्पाते हुए एक दो स्टाफ को बिठाए हुए रहते है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...