दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के गलवान में शहीद हुए सेना के सम्मान में मिर्जापुर चौक से आयकर चौक तक कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
नगर विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा, लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के बीस सैनिकों के शहीद होने की घटना को लेकर पूरे देश के साथ बिहार के लोगों में भी गुस्सा है। शहीद सैनिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, भारतीय जवानों ने कर्तव्य के पथ पर असीम साहस व शौर्य का प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया हैं।
श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा,भारत युद्ध नहीं बुद्ध की धरती है, संयम बरतेगा, मगर किसी के सामने कभी झुकेगा नहीं।शहीद जवानों ने अपनी वीरता से भारत के स्वाभिमान का जो आदर्श स्थापित किया, उसका साफ संदेश है, दुश्मन की आक्रमकता हमें कतई बर्दाश्त नहीं है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता, महामंत्री संगीता साह, डॉ. मुरारी मोहन झा, जिला मंत्री प्रमोद शरण सतसंगी, पूर्व जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, भाजपा आईटी सोशल मीडिया सेल के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुन्द चौधरी, अमरेश चौधरी, केदार लाल देव, कन्हैया महतो, मीना प्रसाद, उदय शर्मा, राकेश कुमार स्वर्णकार, रमण कुमार, अमित बिहार, जय किशुन राउथ, श्रवण महतो, लक्ष्मण झुणझुणवाला, निशांत चौधरी, सुबोध चौधरी, विकास चौधरी, मनीष खट्टीक, जवाहर पूर्वे, राजीव कुमार मधुकर, राकेश झा, अविनाश पप्पू, मणी कुमार, विकास कुमार, राहुल बिहारी, सुमित झा, मुकेश महासेठ, सोनू झा, रोहित गुप्ता, अमित बिहारी, दिल्ली गुप्ता, प्रभात कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।