अप्रैल,28,2024
spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में सेविका-सहायिका की आर-पार, किया कार्यालय का घेराव, कहा-वेतनमान के लिए लड़ाई का नहीं होगा अंत

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी कर सेविका व सहायिका सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन कर रही हैं।

बुधवार को संघ की प्रखंड सचिव विनीता चौबे के नेतृत्व में सेविका व सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का घेराव कर आंदोलनकारियों ने कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने धरना दिया।

मौके पर विनीता चौबे की अध्यक्षता में हुई सभा में मुख्य वक्ता सीआईटीयू के राज्य महासचिव सह राज्य प्रतिनिधि मंडल सदस्य बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति अनुपम कुमार ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार से इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनलोगों से उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में गेंहू खरीद की स्पीड बढ़ेंगी, किसान पैक्स से जुड़ें, होगी पहल

ऐसे में अब समय आ गया है कि उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देते हुए मानदेय बढ़ाया जाए व अन्य मांगे भी पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका लगातार सालों भर काम करते रहते हैं। उन्हें अलग-अलग विभागों के कामों में जोड़ा जाता है, लेकिन उन्हें बहुत ही कम मानदेय मिलता है। जबकि उन्हें वेतनमान मिलना चाहिए।

सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी ने कहा कि सेविका व सहायिका को वेतनमान नही मिलता है और ना ही ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। इसके अलावा इनलोगों को पेंशन भी नहीं है ना ही सम्मानजनक मानदेय है। इस कारण इनलोगों की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes का IIT JEE Results में जलवा, 15 में 13 छात्रों ने मारी बाजी, Krishna Raj@Rank 86, Director Captain Ashutosh Kumar Jha ने कहा, सर्वश्रेष्ठ मेधाशक्ति ही पहचान

सरकारी कर्मी का दर्जा देने के साथ ही सेविका को 26 हजार और सहायिका को 18 हजार रुपए का मानदेय दिया जाए। वर्तमान में उन्हें करीब छह हजार रुपए का मानदेय मिलता है। संघ की राज्य उपाध्यक्ष शमशाद बेगम ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

मौके पर हमीदा असगरी, चंदा कुमारी, कल्पना कुमारी, वीणा देवी, भोला देवी, किरण देवी, गीता देवी, रेखा देवी, विभा देवी, कुमोदनी देवी, कुमकुम कुमारी, सरोज देवी, लक्ष्मी कुमारी, प्रमिला देवी, रूपम कुमारी, सोनिया देवी, अनिता देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका धरना प्रदर्शन में शामिल थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें