spot_img

Darbhanga Crime News: नवविवाहिता की हत्या, पढ़िए 7 लोभियों की क्रूरता का अंत…!

spot_img
- Advertisement -

दहेज हत्या: बिहार के जाले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। शादी के महज एक साल के भीतर ही एक बेटी को अपने ससुराल में अमानवीय यातनाओं का शिकार होना पड़ा और अंततः उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

- Advertisement -

मामला जाले थाना क्षेत्र के सहसपुर पंचायत के घोघराहा गांव का है। यहां के निवासी रामा साह ने अपनी पुत्री ज्योति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। रामा साह के मुताबिक, उनकी बेटी ज्योति की शादी 15 अप्रैल 2023 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार राढ़ी दक्षिणी पंचायत के नरौछ गांव निवासी प्रमोद साह के पुत्र कृष्ण मोहन साह से हुई थी। आवेदन में बताया गया है कि विवाह के तुरंत बाद से ही ज्योति के पति कृष्ण मोहन साह सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य—सूर्य मोहन साह, बब्लू साह, सुनीता देवी, गीता देवी, विजय साह और प्रमोद साह—दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने 5 लाख रुपये की मांग की थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर कुछ राशि दी भी, लेकिन इसके बावजूद ज्योति को लगातार दहेज प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

दहेज हत्या का आरोप: क्या है पूरा मामला?

मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि इस मामले को लेकर दो बार सामाजिक स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई थी। पंचायतों में ससुराल पक्ष ने भविष्य में ज्योति को परेशान न करने संबंधी लिखित आश्वासन भी दिया था, लेकिन उनकी क्रूरता खत्म नहीं हुई। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते 13 अप्रैल को ज्योति की हत्या कर दी गई। अगले दिन, 14 अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News : नए प्रधान न्यायाधीश का पहला दिन, दहेज हत्या और जानलेवा हमले के आरोपियों की जमानत खारिज

पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि रामा साह के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस गंभीर दहेज हत्या और दहेज प्रताड़ना मामले की तहकीकात की जिम्मेदारी उन्होंने स्वयं संभाली है, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nepal News: नेपाल जा रहे, भारतीय वाहन है…ट्रैफिक रूल्स का बदला सिस्टम, अब भारतीय वाहनों के लिए कड़े नियम, जानें कस्टम और परमिट शुल्क,...

नेपाल ट्रैफिक रूल्स: नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए शिकंजा...

Sitamadhi News: पुपरी-मधुबनी रोड पर लगी भीषण आग, पिता को बचाने में बेटी की भी मौत, पढ़िए … एक ही चिता में जलकर खाक...

सीतामढ़ी आग: बिहार के सीतामढ़ी से रिश्तों की एक ऐसी हृदयविदारक कहानी सामने आई...

Bihar VIP Security: बिहार में बड़े नेताओं की सुरक्षा बदली, विजय सिन्हा की Z+ घटी, श्रवण कुमार को Y+ एस्कॉर्ट!

Bihar VIP Security: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल हुआ...