spot_img

Bihar Politics: CM Samrat को युवक ने पहनाई माला, कहा – कुछ ऐसा कीज़े कमाल कि नौकरी के लिए बिहार से बाहर न जाना पड़े… पढ़िए 20 मिनट की गुफ्तगू और एक्शन मोड!

spot_img
- Advertisement -

सम्राट चौधरी: बिहार की राजनीतिक गलियों में शुक्रवार देर रात से ही हलचल तेज है। नए नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों की यह मुलाकात महज 20 मिनट की रही, लेकिन इसने कई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है।

- Advertisement -

बिहार की राजनीति में एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास, 5 देशरत्न मार्ग पर मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन करते दिखे, जबकि नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रखा और बाद में मुस्कुराते हुए बाहर निकले। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई होगी। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी से मिलने से पहले नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव से भी मुलाकात की थी।

- Advertisement -

सम्राट चौधरी का एक्शन मोड और कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद से ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिहार को एक विकसित राज्य बनाना प्राथमिकता है और इसके लिए अनुशासन व संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। प्रखंडों और थानों में आम जनता को समय पर और बेहतर सुविधाएं मिलें, साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो, यह सुनिश्चित किया जाए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार SC ST Posts: विधानसभा समिति ने मांगा सभी विभागों से एससी-एसटी पदों का ब्योरा, जानें क्या है नया आदेश

जनता से संवाद और उम्मीदें

शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर आम जनता की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान गया से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें माला पहनाई और नौकरी के लिए बिहार से बाहर न जाना पड़े, इसके लिए लोन की अपील की। सम्राट चौधरी ने युवक को आश्वासन दिया कि उसकी अपील पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, एक दंपति सहित कई अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याओं के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यह दिखाता है कि जनता को नए मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: नवगछिया Liquor Seizure पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2925 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने...

Bihar Education News: बड़ा अपडेट, BPSC TRI-4 में अब सभी 38 जिलों का विकल्प अनिवार्य, न भरने पर क्या होगा?

बीपीएससी टीआरई-4: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी...

Bhagalpur News: पीरपैंती में क्राइम, युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर वार कर हुए फरार, हवाई फायरिंग का पढ़िए सच!

Pirpainti Crime: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...