मई,6,2024
spot_img

Darbhanga News: जाले में सोमवार की शाम चार बजे उजड़ गई दो अबोध बच्चों की दुनिया, महिला की ठनका से मौत, कह रहे थे बच्चे- मां उठ न हे

spot_img
spot_img
spot_img
जाले में सोमवार को मामूली बूंदाबांदी के बीच दिन के चार बजे ठनका गिरने से एक महिला की  मौत हो गई। घटना जाले प्रखंड क्षेत्र के राढ़ी पंचायत के पकटोला गांव स्थित अनुसूचित जाति मुहल्ला की है।
जानकारी के अनुसार, राजा राम की 24 वर्षीय पत्नी कामनी देवी अपने घर के पीछे शाैच को गई थी, जहां अचानक ठनका शरीर पर गिरने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई।Darbhanga News: जाले में सोमवार की शाम चार बजे उजड़ गई दो अबोध बच्चों की दुनिया, महिला की ठनका से मौत, कह रहे थे बच्चे- मां उठ न हे
ठनका गिरने की आवाज की दिशा में लोग दौड़े जहां जमीन पर गिरकर वह छटपटा रही थी। आननञफानन में उसे जाले रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग राजाराम के घर पहुंचने लगे। लोगो की भीड़ लग गई। पड़ोसियों  की महिलाओ का रो-रो कर बुरा हाल है।
कमानी देवी का एक अबोध नौ माह का पुत्र संजीव व 2 वर्ष की पुत्री रागनी संज्ञा है। दोनों बच्चे शून्य अपलक अपनी मां को उठाने के लिए लगातारDarbhanga News: जाले में सोमवार की शाम चार बजे उजड़ गई दो अबोध बच्चों की दुनिया, महिला की ठनका से मौत, कह रहे थे बच्चे- मां उठ न हेकहकर रो रही थी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों के आंखों में आंसू भर आया। लोग कहते दिखे, हे भगवान अब इस अनाथ बच्चे का कैसे परिवरिश होगा।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें