

जाले। प्रखंड क्षेत्र के सभी 26 पंचायतों के जीविका लेखपालों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र जाले के सभागार में आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए बीपीएम अमित कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लेखपालों को जीविका संबंधित सभी लेखांकन पुस्तिका के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे जीविका का अभिलेखों को उचित से संधारित कर सकें,चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोकर सामान्य खता बही, बचत ऋण पुस्तिका, बैंक रिकॉन्सिलिएशन सीट , बैलेंस शीट क्रय विक्रय पुस्तिका समेत अन्य अभिलेखों की विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायगी।
प्रशिक्षक की भूमिका में बीपीएम अमित कुमार क्षेत्रीय समन्वयक विपिन कुमार सोफिया हुसैन समेत सामुदायिक समन्वयक सतीश कुमार एवं अनिकेत कुमार आदि है।

यह भी पढ़िए
250 गर्भवती माताओं की हुई जांच, मिली दवाएं
जाले। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत रेफरल अस्पताल में सोमवार को शिविर आयोजित हुई। इस शिविर में ढ़ाई सौ गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।
सभी गर्भवती महिलाओं का सर्वप्रथम वंडर एप पर पंजीकृत किया गया। गर्भवती महिलाओं का पूर्ण एएनसी जांच की गई। इसके पश्चात चिकित्सकों की ओर से सभी गर्भवतियों को उचित परामर्श के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन एवं आवश्यकता अनुसार अन्य दवाएँ भी दिया गया।
मौके पर सेनेट्री इंश्पेक्टर अंजनी कुमार झा, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन कुमार, केयर इंडिया के बीएम रेयाज अहमद, बीईई कासिफ रेजा सहित एएनएम सरिता कुमारी, प्रियम्बदा कुमारी एवं आशा सिन्हा, लैब टेकनिशियन अरविंद भारती, राकेश कुमार ठाकुर, आशा फैशिलेटर वीणा देवी तैनात थे।





You must be logged in to post a comment.