मई,5,2024
spot_img

जाले में अज्ञात वाहन की ठोकर से सहसपुर पंचायत के बाइक मिस्त्री युवक सूरज की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
जाले में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक सहसपुर पंचायत के घोघराहा वार्ड नम्बर 7 के पंचा धनकार के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार धनकार की मौत हो गई।
घटना बीते शुक्रवार की देर शाम पुपरी घोघराहा राजकीय उच्च पथ के एमकेएस कॉलेज चन्दौना के निकट हुई। सूरज नानपुर थाना क्षेत्र के महुवागछी बाजार स्थित टीवीएस शोरूम में मिस्त्री का काम करता था।
वह चौरचन्द पर्व के अवसर पर अपने घर घोघराहा आ रहा था, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचलते हुए फरार हो गया।
लोगों ने नहीं मनाया चौठचंद्र
सूरज को स्थानीय लोग सीममवर्ती पुपरी पीएचसी ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम को भेजा है। सूरज के विकलांग मां का रो-रो कर बुरा हाल है। सूरज की मौत पर संपूर्ण मुहल्ला में चन्द्र दर्शन चौठीचंठ पर्व लोगो ने नहीं मनाया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें